प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रसेल्स यात्रा के दौरान 16 दिसंबर को भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच एक बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
2 दशक से भी ज्यादा समय तक चली बातचीत के बाद यह समझौता भारतीय निर्यात के 93 प्रतिशत हिस्से को EU में बिना किसी शुल्क के प्रवेश की अनुमति देगा।
इसके साथ ही EU से आने वाली लग्जरी कारें और वाइन भी सस्ती हो जाएंगी।
भारत-EU सौदा अगले साल से होगा शुरू
यह समझौता अगले साल से लागू होगा और करीब 2 अरब लोगों वाले 2 बड़े बाजारों को आपस में जोड़ेगा। वस्तुओं के व्यापार में EU पहले से ही भारत का शीर्ष साझीदार है, जबकि विश्व स्तर पर वस्तुओं के व्यापार में भारत EU का नौवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है।
इस कदम से दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक रिश्तों में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।