9 कंपनियों के पूंजीकरण में हुआ 2.15 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
भारत के शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह काफी अहम रहा। शीर्ष-10 में से 9 कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 2.15 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।
इसकी मुख्य वजह वैश्विक तनाव का कम होना और निवेशकों की बढ़ती उम्मीदें रहीं। फायदा उठाने वाली सूची में भारती एयरटेल सबसे आगे रही, जिसके पूंजीकरण में 52,432 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 11.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
भारतीय जीवन बीमा निगग (LIC) ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और उसके मूल्यांकन में 51,675 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस कंपनी के पूंजीकरण में आई गिरावट
पिछले सप्ताह बजाज फाइनेंस, L&T, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मूल्यांकन में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।
रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी भारत की सबसे कीमती कंपनी बनी हुई है, जिसका बाजार मूल्यांकन 17.72 लाख करोड़ रुपये है, वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अकेली ऐसी कंपनी रही, जिसे नुकसान झेलना पड़ा। उसके पूंजीकरण में 12,699 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है क्योंकि टेक शेयरों में कुछ उठापटक देखने को मिली।