Page Loader
इस साल दुनियाभर की 609 टेक कंपनियों ने की 1.74 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट
पिछले साल 1.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी हुई थी

इस साल दुनियाभर की 609 टेक कंपनियों ने की 1.74 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

Apr 25, 2023
10:52 am

क्या है खबर?

दुनियाभर की सैकड़ों टेक कंपनियां इस साल बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से अप्रैल महीने के बीच दुनियाभर की 609 टेक कंपनियों ने लगभग 1.74 लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। बीते 4 महीने में जहां 1.74 लाख कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है, वहीं पिछले साल वैश्विक स्तर पर लगभग 1.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी हुई थी।

आंकड़े

इन बड़ी कंपनियों ने की छंटनी

मेटा, गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट समेत दुनियाभर की कई अन्य दिग्गज टेक कंपनियों ने इस साल वैश्विक स्तर पर अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इस साल वैश्विक स्तर पर 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की। पिछले साल 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद मेटा ने इस साल भी अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की। माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 10,000 कर्मचारियों और अमेजन ने भी लगभग 8,000 कर्मचारियों को बाहर किया है।