27 साल बाद भारतीय शेयर बाजार में एक ही दिन में लॉन्च हुए 6 IPO
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार (9 सितंबर) का दिन काफी खास रहा। इस दौरान एक साथ 6 मेन बोर्ड आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुले, जो 1996 के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है।
इसमें शामिल रेंटोमोजो, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, स्टीमहाउस इंडिया, LCC प्रोजेक्ट्स और करमटारा इंजीनियरिंग ने कुल 4,509.68 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। रेंटोमोजो का IPO इनमें सबसे बड़ा है, जिसका 1,255.57 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
इस कारण IPO में आया उछाल
विश्लेषकों का मानना है कि इस उछाल की वजह बाजार में ढेर सारी नकदी, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बढ़ती मांग है।
कुछ कंपनियां जल्दी में इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी नियामक मंजूरियों की समय-सीमा जल्द ही खत्म होने वाली है।
हालांकि, विशेषज्ञ जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि कोई बड़ा निवेश करने से पहले यह देखना समझदारी होगा कि लिस्टिंग के बाद इन IPOs का प्रदर्शन असल में कैसा रहता है?