IPO बाजार में SS रिटेल और जिंदल सुप्रीम के शेयरों ने की जबरदस्त शुरुआत
आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए बुधवार (23 सितंबर) का दिन काफी शानदार रहा। SS रिटेल और जिंदल सुप्रीम दोनों कंपनियों के शेयरों ने प्री-ओपन सेशन में ही कमाल कर दिया।
इनके शेयर IPO कीमत से काफी ऊपर भाव पर कारोबार करते दिखे। SS रिटेल का शेयर करीब 47.17 फीसदी उछलकर 624 रुपये पर पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि इसके IPO को 103 गुना ज्यादा बोलियां मिली थीं।
जिंदल सुप्रीम भी इस मामले में पीछे नहीं रहा। इसके शेयर भी लगभग 29.03 फीसदी की बढ़त के साथ 120 रुपये पर कारोबार करते दिखे। कंपनी के IPO को तो 180.23 गुना जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला था।
हीरो मोटर्स के शेयरों को नहीं मिली अच्छी प्रतिक्रिया
दूसरी ओर, हीरो मोटर्स के IPO को निवेशकों से उतनी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। प्री-ओपन सेशन में इसके शेयर 82 रुपये पर ट्रेड करते दिखे, जबकि पेशकश की ऊपरी प्राइस बैंड 84 रुपये रखा गया था।
इसकाे 6.64 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया। बाकी दोनों कंपनियों के IPO में दिख रही गहमागहमी के मुकाबले इसमें निवेशकों की रुचि काफी कम दिखाई दी।