नौकरियों का आंकड़ा बढ़ने 2 महीने के उच्चतम पर पहुंचा अमेरिकी डॉलर
बिज़नेस
मजबूत नौकरियों के आंकड़ों के दम पर अमेरिकी डॉलर ने 2 महीने का अपना सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। पिछले महीने 1.72 लाख नई नौकरियां जुड़ीं, जो उम्मीदों से कहीं ज्यादा थीं।
इन आंकड़ों के बाद अब बाजार में यह उम्मीद तेज हो गई है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। फिलहाल, इसकी संभावना 70 फीसदी से ज्यादा हो गई है, जबकि सिर्फ एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 45 फीसदी था।
दूसरी मुद्राओं में आई गिरावट
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बाकी मुद्राओं पर दबाव काफी बढ़ गया है। जापानी येन में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जबकि बैंक ऑफ जापान ने इसे संभालने के लिए बड़े उपाय किए थे, वहीं यूरो और ब्रिटिश पाउंड भी हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।
इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के डॉलर भी पिछले 2 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गए।