Page Loader
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी नई BMW X7 कार, जानिए कीमत और फीचर्स
युवराज सिंह ने खरीदी नई BMW X7 SUV

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी नई BMW X7 कार, जानिए कीमत और फीचर्स

लेखन अविनाश
Aug 05, 2022
06:25 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह BMW के बड़े फैन हैं। उनके पास इस जर्मन ब्रांड की कई कारें और एक मोटरसाइकिल भी है। खबर है कि अब उन्होंने नई BMW X7 को भी अपने गैरेज में जोड़ लिया है। युवराज ने फाइटोनिक ब्लू कलर में यह कार खरीदी है। BMW चंडीगढ़ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके यह जानकारी दी है। आइए, इस कार के फीचर्स के बारे ने जानते हैं।

डिजाइन

कैसा है इस कार का लुक?

डिजाइन की बात करें तो युवराज द्वारा खरीदी गई BMW की यह कार ब्लू शेड और स्पोर्टी लुक में है। इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ ऑल LED लाइटिंग सेटअप मिलता है। साथ ही इसमें 22-इंच के अलॉय व्हील, डिजाइनर बॉडी कॉलम, एक्सटीरियर मिरर बेस फ्रेम पर ब्लैक क्रोम फिनिश किया गया है। पिछले की तरफ इसमें LED टेललैंप्स, शार्क फिन एंटीना और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स मिलता है, जो इसे बेहद दमदार लुक प्रदान करते हैं।

इंजन

इंजन के बारे में मिली है यह जानकारी

युवराज ने जो कार खरीदी है उसमें 2993cc का 3-लीटर वाला छह सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 330bhp की पावर और अधिकतम 450Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कार केवल 5.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ इसमें इलेक्ट्रिक कंट्रोल्ड ADB-X, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल भी भी दिए गये हैं।

फीचर्स

केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स

BMW X7 में फुल लेदर के साथ छह और सात-सीटर केबिन का विकल्प मिलता है। इसमें ड्राइवर और सामने बैठने वाले के लिए एडजस्टेबल कम्फर्ट सीट दी गई हैं। साथ ही इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और केबिन के अंदर 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। डिस्प्ले में 3D नेविगेशन, जेस्चर कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस ऐपल कारप्ले के साथ एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी भी शामिल है। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम और 5-जोन AC भी है।

जानकारी

क्या है इस कार की कीमत?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय बाजार में BMW X7 की शुरआती कीमत 1.17 करोड़ रुपये है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.78 करोड़ रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है।

न्यूजबाइट्स प्लस

E46 M3 कार के भी मालिक हैं युवराज

युवराज के पास "M" बैज वाली कई हाई-परफॉर्मेंस BMW कारें हैं। उनके पास देश की पहली BMW E46 M3 कार थी, जो IPL के शुरुआती दिनों में काफी लोकप्रिय हुई थी। फीनिक्स येलो मेटैलिक शेड में उपलब्ध इस कन्वर्टेबल कार में क्रिकेटर को कई बार देखा गया है। इस कन्वर्टेबल कार को BMW ने भारत में आधिकारिक तौर पर कभी नहीं बेचा था, युवराज ने इसे आयात किया था।