पुरानी कार को कम खर्च में दे सकते हैं नया लुक, जानिए क्या-क्या करें बदलाव
क्या है खबर?
कई लोग अपनी पुरानी कार को सिर्फ इस कारण बेच देते हैं कि उसको नई जैसी बनाने में बहुत बड़ा खर्चा आ सकता है। इस फैसले के कारण उन्हें नई खरीदने के लिए महंगी कीमत चुकानी पड़ती है। हल्के स्क्रैच, इंटीरियर में छोटी-मोटी कमियाें के कारण कुछ साल में ही आपकी कार बहुत पुरानी लगने लगती है। आप कम खर्चे में भी इसे नई जैसा बना सकते हैं। आइए जानते हैं वो तरीके, जिनसे आपकी कार पहले जैसी हो जाएगी।
पेंट
पेंट से जंग का खतरा होगा कम
पेंट करवाना: कई बार कार में छोटे स्क्रैच आ जाते हैं। इससे वहां जंग लगने का खतरा होता है और कुछ ही साल में काफी ज्यादा पुरानी लगने लगती है। पेंट करवाने से जंग के खतरे को खत्म करने के साथ ही नई जैसी लगेगी। सीट कवर बदलें: सीट कवर समय के साथ गंदे और खराब हो जाते हैं। इन्हें बदलने से केबिन नए जैसा लुक देने लगेगा। आप अपने बजट और पसंद के मुताबिक चुन सकते हैं।
एक्सेसरीज
एक्सेसरीज दे सकती हैं प्रीमियम लुक
मैट बदलें: पुराने मैट खराब होने के साथ धूल-मिट्टी को नहीं रोक पाते हैं। इन्हें बदलने से कार को नया फील मिलता है और साफ-सफाई भी अच्छे से होती है। नए अलॉय व्हील्स: पुराने हो चुके स्टील रिम की जगह नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स को लगवाना भी एक्सटीरियर को प्रीमियम बना सकता है। नई एक्सेसरीज: कार में एंबिएंट लाइट्स के साथ ही कई और एक्सेसरीज को भी लगाकर नया लुक देने में मदद की जा सकती है।