यामाहा ऐरोक्स 155 का मोटो GP एडिशन लॉन्च, कीमत 1.48 लाख रुपये
क्या है खबर?
दोपहिया वाहन निर्माता यामाहा ने ऐरोक्स 155 का मोटो GP एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन स्कूटर सीमित संख्या में पेश किया जाएगा।
इस एडिशन के अलावा ऐरोक्स 155 को 4 रंगों- मेटालिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू, ग्रे वर्मिलियन और सिल्वर में पेश किया गया है।
स्कूटर अब क्लास D हेडलैंप से लैस है, जो रात में सवारी करते समय अच्छी रोशनी देगा। साथ ही राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा भी है।
फीचर्स
आकर्षक लुक में आता है मोटो
यामाहा ऐरोक्स 155 के इस एडिशन का डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान है। स्कूटर को मोटो GP की ब्रांडिंग के साथ एक ऑल-ब्लैक कलर दिया गया है।
इसके स्पोर्टी फ्रंट एप्रन में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो मोटो GP रेस मॉडलों में पाए जाते हैं।
दोपहिया वाहन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑल-LED सेटअप और बॉडी-कलर्ड 14-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और ड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए हैं।
पावरट्रेन
यामाहा ऐरोक्स 155 मोटो GP एडिशन की कीमत है 1.48 लाख रुपये
यामाहा ऐरोक्स 155 मोटो GP एडिशन में मौजूदा 155cc, ब्लू कोर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) से लैस है, जो CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा हुआ है।
यह इंजन 8,000rpm पर 14.79bhp की पावर और 6,500rpm पर 13.9Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन E20 फ्यूल पर भी चल सकता है और स्कूटर में ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम के साथ आता है।
इस स्पेशल एडिशन की कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।