LOADING...
क्यों भारत में सस्ती हो जाएंगी हार्ले डेविडसन की बाइक्स?
देश में हार्ले डेविडसन की बाइक्स आने वाले दिनों में सस्ती हो सकती हैं

क्यों भारत में सस्ती हो जाएंगी हार्ले डेविडसन की बाइक्स?

Feb 09, 2026
02:28 pm

क्या है खबर?

अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत की ओर से अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माताओं पर आयात शुल्क समाप्त करने के निर्णय के बाद हार्ले डेविडसन को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है। केंद्र सरकार अंतरिम व्यापार समझौते के लागू होने की तारीख से 800-1600cc और उससे अधिक इंजन क्षमता वाली प्रीमियम बाइक्स को यह छूट देगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मार्च के मध्य तक इस फैसले पर मुहर लगने की उम्मीद है।

फायदा 

किफायती हो जाएंगी कंपनी की बाइक्स?

अमेरिकी सरकार ने भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है, जिससे अमेरिका से आयात होने वाली कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम हो जाएगा। अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन पर भी शुल्क नहीं लगेगा, जिससे इसकी बाइक भारतीय खरीदारों के लिए अधिक किफायती हो जाएगी। रॉयटर्स के अनुसार, हाई-एंड आयातित अमेरिकी वाहनों पर संयुक्त टैक्स कभी-कभी 110 फीसदी तक पहुंच जाता है। एक अधिकारी के हवाले से बताया कि टैक्स दरें घटकर 30 फीसदी तक हो सकती हैं।

कटौती 

कंपनी को 2020 में समेटना पड़ा था कारोबार

हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलें अमेरिका और अन्य वैश्विक बाजारों में बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन इनकी प्रीमियम कीमत ने भारत में इनकी बिक्री को सीमित कर दिया। उसे रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के सामने संघर्ष करना पड़ा है। 2020 में कम बिक्री के कारण हार्ले डेविडसन ने भारत से अपना कारोबार समेट लिया था। इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी में फिर से वापसी की और X440 को विकसित किया, जिसने ब्रांड के लिए शानदार परिणाम दिए हैं।

Advertisement