LOADING...
कौनसी गाड़ियों में मिलता है डिफरेंशियल लॉक फीचर? जानिए क्या करता है काम
डिफरेंशियल लॉक फीचर गाड़ी को हर रास्ते पर दौड़ने में मदद करता है

कौनसी गाड़ियों में मिलता है डिफरेंशियल लॉक फीचर? जानिए क्या करता है काम

Apr 14, 2026
06:36 am

क्या है खबर?

वर्तमान में आने वाली कारें न तो उबड़-खाबड़ रास्तों पर अटकती है न ही रेत के टीलें इनकी रफ्तार पर लगाम लगा पाते हैं। इसके लिए कार निर्माता ऑफ-रोड क्षमता से लैस SUVs पेश करती हैं। हर मुश्किल रास्ते को आसान बनाने के लिए इनमें डिफरेंशियल लॉक फीचर पेश किया जाता है, जो इसे कीचड़, गढ्डों या रेत में फंसने पर बाहर निकालने में मदद करता है। आइये जानते हैं SUVs में डिफरेंशियल लॉक फीचर कैसे काम करता है।

काम 

क्या काम करता है डिफरेंशियल लॉक?

डिफरेंशियल लॉक का काम 4X4 गाड़ियों के कीचड़, बर्फ, रेत या गढ्डों में फंसने पर दोनों टायर को एक समान ताकत देना होता है। इससे गाड़ी को उस परिस्थिति से बाहर निकालने में मदद मिलती है। जब एक टायर फंसने के बाद घूमने लगता है तो यह फीचर दूसरे टायर को उसी गति पर घुमाता है, जिससे गाड़ी आसानी से बाहर निकल आती है। इसका उपयोग सीधे रास्ते पर करना चाहिए और काम नहीं आने पर बंद कर देना चाहिए।

प्रकार 

3 प्रकार के होते हैं डिफरेंशियल लॉक

सेलेक्टेबल: यह उन गाड़ियों में मिलता है, जो सड़क और ऑफ-रोड दोनों पर चलती हैं। इसे मैनुअल रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। ऑटोमैटिक: ये विशेष रूप से ऑफ-रोड गाड़ियों के लिए आदर्श हैं। ये कम ट्रैक्शन होने पर ऑटोमैटिक सक्रिय हो जाते हैं। स्पूल: कम बजट वाले चालकों के लिए आदर्श हैं, जो ट्रैक्शन बढ़ाने का एक सरल और सस्ता तरीका चाहते हैं। हालांकि, लगातार लॉकिंग के कारण ये नियमित सड़क उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

Advertisement

मॉडल 

इन गाड़ियों में मिलती है यह सुविधा 

भारतीय बाजार में मौजूद मर्सिडीज-बेंज की G-क्लास में यह सुविधा दी गई, जिससे यह SUV मुश्किल स्थिति में भी आसानी से हर जगह को पार करने में सक्षम है। लैंड क्रूजर 70 सीरीज को भी इस फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। यह SUV भी कई तरह के डिफरेंशियल लॉक सिस्‍टम को सपोर्ट करती है। इसके अलावा जीप रैंगलर रूबिकॉन, महिंद्रा थार, फोर्स गुरखा, महिंद्रा स्कॉर्पियो-N और महिंद्रा बोलेराे नियो में इस बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता के साथ आती हैं।

Advertisement