LOADING...
सामान्य और टर्बो इंजन में क्या है अंतर, दोनों में से कौनसा आपके लिए सही?
सामान्य और टर्बो इंजन में पावर का अंतर होता है

सामान्य और टर्बो इंजन में क्या है अंतर, दोनों में से कौनसा आपके लिए सही?

Mar 09, 2026
07:57 pm

क्या है खबर?

नई कार का चुनाव करते समय इंजन पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। वर्तमान गाड़ियां कई इंजन विकल्पों में आती है। इनमें सबसे आम नैचुरली एस्पिरेटेड (सामान्य इंजन) और टर्बो इंजन है। ज्यादातर कारें सामान्य इंजन से लैस हैं, लेकिन अब कंपनियां टर्बो इंजन वाले मॉडल पेश कर रही हैं। दोनों इंजन के बीच अंतर होता है, ऐसे में गाड़ी खरीदते समय इस पर विचार करना जरूरी है। आइये जानते हैं इनमें से आपके लिए सही विकल्प क्या है।

सामान्य इंजन 

कम दमदार होता है सामान्य इंजन 

नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन में हवा का दबाव सामान्य रहता है, जिससे इनकी पावर आउटपुट कम होती है। हालांकि, यह अधिक स्थिर और सरल इंजन होते हैं। इनमें पेट्रोल-डीजल की खपत कम होती है। इसका डिजाइन साधारण होता है, जिससे इसकी मेंटेनेंस आसान होती है और यह अधिक भरोसेमंद होता है। यह आमतौर पर लंबी अवधि के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है और कम रखरखाव लागत में काम आता है। यह रोजमर्रा की शहरी ड्राइविंग के लिए बेहतर विकल्प है।

टर्बो इंजन 

शक्तिशाली होता है टर्बो इंजन 

टर्बो इंजन में टर्बोचार्जर लगा होता है, जो इंजन में हवा को दबाव से भेजता है, जिससे अधिक पावर और टॉर्क मिलता है। इस कारण ईंधन की खपत ज्यादा होती है तो माइलेज कम हो जाता है। टर्बो इंजन उच्च RPM पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो हाईवे पर ज्यादा स्पीड और पावर चाहते हैं। इसकी डिजाइन जटिल होता है। इस कारण मेंटेनेंस लागत ज्यादा होती है।

Advertisement

बेहतर 

दोनों में से कौनसा है बेहतर?

दोनों ही तरह के इंजन के उपयोग और प्रदर्शन में अंतर होता है। इनमें से किसी एक का चुनाव आपकी आवश्यकता और लागत प्रभावी संचालन पर निर्भर होता है। अगर, आप ज्यादा माइलेज पाना चाहते हैं, भले ही आपकी गाड़ी ज्यादा न दौड़ती हो तो सामान्य इंजन आपके लिए सही विकल्प होगा। आप ज्यादा पावर वाली हाईवे पर तेज दौड़ने वाली कार पसंद है, भले ही कम माइलेज और ज्यादा खर्चा उठाने को तैयार हैं तो टर्बो इंजन उपयोगी है।

Advertisement