Loading...
पुरानी इलेक्ट्रिक कार की कमजोर हो गई बैटरी, जानिए क्या हो सकता है इस्तेमाल
पुरानी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की क्षमता कमजोर पड़ जाती है

पुरानी इलेक्ट्रिक कार की कमजोर हो गई बैटरी, जानिए क्या हो सकता है इस्तेमाल

Oct 11, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

भारत समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इनकी बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। इनकी बढ़ती बिक्री के साथ पुरानी बैटरियों को लेकर सवाल भी बढ़ रहा है। पूरी तरह खत्म होने के बाद इन बैटरियों काे रिसाइकिल किया जाता है, लेकिन क्षमता कम होने पर इनके दूसरे उपयोग भी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं पुरानी कार की बैटरी को किन-किन कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैकअप 

घर-ऑफिस में नहीं जाएगी बिजली   

समय के साथ इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की क्षमता कमजोर पड़ती जाती है। अगर, किसी बैटरी की क्षमता करीब 20 फीसदी कम हो गई है तो वह कार को पहले जैसी रेंज देने में सक्षम नहीं होगी।

हालांकि, बैटरी पूरी तरह खत्म नहीं होती है। इसको कार से निकालकर बिजली स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह घर, ऑफिस या किसी दूसरे स्थान पर बिजली के बैकअप का काम कर सकती है।

उपयोग 

इन कामाें में भी हो सकता है इस्तेमाल

इसके अलावा, पुरानी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से निकली बैटरी का इस्तेमाल घरों और कंपनियों में सोलर पैनल से बनने वाली बिजली को स्टोर करने में भी कर सकते हैं।

कुछ बैटरियों को रिफर्बिश करके दूसरी इलेक्ट्रिक कारों या पेट्रोल-डीजल कारों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हजारों रुपये की बचत होगी।

जब बैटरी पूरी तरह इस्तेमाल के लायक नहीं रहती, तब उसमें मौजूद लिथियम, निकेल, कोबाल्ट और कॉपर जैसे कीमती पदार्थों को रिसाइकिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT