
कार के ब्रेक पैड घिसने के क्या हैं संकेत? अनदेखी बन जाएगी हादसे की वजह
क्या है खबर?
ब्रेकिंग सिस्टम आपकी गाड़ी में एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसका सही स्थिति में रहना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी होता है।
वर्तमान में आने वाली गाड़ियों में बेहतर ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
डिस्क ब्रेक लगाने पर रोटर्स के खिलाफ दबाव डालने के लिए ब्रेक पैड का उपयोग होता है। अगर, ये खराब हो जाएं तो घर्षण नहीं मिलने से ब्रेकिंग प्रभावित होगी।
आइये जानते हैं कब आपको ब्रेक पैड बदल देने चाहिए।
तेज आवाज
ब्रेक से तेज आवाज आना भी एक संकेत
देखकर: आप देखकर भी पता लगा सकते हैं कि ब्रेक पैड खराब हो गए हैं। अगर, इनकी मोटाई कम हो गई तो इन्हें बदल देना सही रहता है। इनकी मोटाई 2mm रह जाए तो समझ जाएं कि ये खराब हो चुके हैं।
ब्रेक से शोर: ब्रेक लगाते समय रगड़ने की आवाज आना ब्रेक पैड बदलने का संकेत देता है। यह शोर पैड की घिसी हुई सतह के रोटर्स की धातु से रगड़ खाने के कारण पैदा होता है।
ब्रेकिंग फोर्स
ब्रेकिंग फोर्स हो जाता है कम
ब्रेकिंग फोर्स: ब्रेक पैड घिसने पर ब्रेकिंग फोर्स धीरे-धीरे कम होने लगता है। इससे ब्रेकिंग दक्षता में कमी आने लगती है। ब्रेक लगाने पर गाड़ी एकदम से नहीं रुकती है।
डैशबोर्ड वार्निंग लाइट्स: कई लेटेस्ट कारों में सेंसर लगे होते हैं, जो डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट के रूप में घिसे हुए ब्रेक पैड का संकेत देते हैं।
ब्रेक पेडल: ब्रेक लगाने के दौरान ब्रेक पेडल पर हल्का कंपन होना ब्रेक पैड के घिस जाने का संकेत है।