Loading...
कार का स्पार्क प्लग हो गया है खराब? इन संकेतों से लगाएं पता
कार का स्पार्क प्लग खराब होने के संकेत

कार का स्पार्क प्लग हो गया है खराब? इन संकेतों से लगाएं पता

Sep 25, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

पेट्रोल कार के इंजन में स्पार्क प्लग छोटा, लेकिन जरूरी हिस्सा होता है। यह इंजन में पेट्रोल और हवा के मिश्रण को जलाने के लिए चिंगारी पैदा करता है। समय के साथ स्पार्क प्लग घिस सकता है या उसमें खराबी आ सकती है। इसका असर कार के चलने और इंजन की आवाज पर दिखाई देने लगता है। कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें पहचानकर समय रहते इसकी जांच कराई जा सकती है और बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।

#1

कार स्टार्ट होने में परेशानी

स्पार्क प्लग खराब होने पर कार को स्टार्ट करने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।

कई बार इंजन पहली कोशिश में चालू नहीं होता और बार-बार सेल्फ लगानी पड़ती है। इंजन स्टार्ट होने के बाद भी वह अचानक बंद हो सकता है। अगर कार की बैटरी ठीक है, फिर भी स्टार्ट करने में लगातार परेशानी आ रही है, तो स्पार्क प्लग की जांच करानी चाहिए।

हालांकि, ऐसी समस्या के पीछे दूसरी वजह भी हो सकती है।

#2

इंजन में झटके और कंपन

खराब स्पार्क प्लग की वजह से इंजन में ईंधन सही तरीके से नहीं जल पाता है।

इससे कार चलाते समय झटके महसूस हो सकते हैं और इंजन में ज्यादा कंपन भी हो सकता है। एक्सीलेटर दबाने पर कार की रफ्तार बढ़ने के बजाय इंजन रुक-रुककर चल सकता है।

चढ़ाई या तेज रफ्तार के दौरान यह समस्या ज्यादा साफ महसूस हो सकती है। अगर ऐसा बार-बार हो रहा है, तो स्पार्क प्लग और इग्निशन सिस्टम की जांच करानी चाहिए।

ADVERTISEMENT

#3

माइलेज और ताकत में कमी

स्पार्क प्लग की खराबी का असर कार के माइलेज और ताकत पर भी पड़ सकता है।

प्लग सही चिंगारी नहीं देगा तो ईंधन ठीक से नहीं जलेगा और पेट्रोल की खपत बढ़ सकती है। साथ ही एक्सीलेटर दबाने पर कार पहले जैसी तेजी नहीं पकड़ सकती। ओवरटेक करते समय या चढ़ाई पर इंजन कमजोर महसूस हो सकता है।

अगर ये संकेत लगातार दिखाई दें, तो कार को मैकेनिक के पास ले जाकर स्पार्क प्लग की जांच जरूर कराएं।

ADVERTISEMENT