Page Loader
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से मारुति इनविक्टो तक इतना है वेटिंग पीरियड, कितना करना पड़ेगा इंतजार? 
मारुति सुजुकी इनविक्टो के लिए औसतन 4-6 महीने की प्रतीक्षा अवधि है (तस्वीर: एक्स/@TrakinAuto)

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से मारुति इनविक्टो तक इतना है वेटिंग पीरियड, कितना करना पड़ेगा इंतजार? 

Nov 23, 2023
07:12 pm

क्या है खबर?

नवंबर में आप मल्टी परपज व्हीकल (MPV) खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह जान लें कि इन पर वेटिंग पीरियड कितना है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के लिए आपको लंबा इंतजार करने पड़ेगा, जबकि 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में कई विकल्प मिलते हैं, जो कम प्रतीक्षा अवधि के साथ आते हैं। देश के ज्यादातर शहरों में इनोवा हाईक्रॉस का औसतन वेटिंग पीरियड 8 महीने है, जबकि बैंगलुरू और हैदराबाद में सबसे कम 3 महीने है।

रेनो ट्राइबर 

रेनो ट्राइबर कहां मिलेगी तत्काल? 

रेनो ट्राइबर के लिए ज्यादातर शहरों में एक महीने का वेटिंग पीरियड है, जबकि नोएडा, पटना और पुणे में इसकी डिलीवरी बिना किसी इंतजार के पा सकते हैं। मारुति सुजुकी अर्टिगा के लिए औसतन प्रतीक्षा अवधि 2 महीने है। हालांकि, जयपुर, नोएडा और कोयंबटूर के लिए आपको ढाई महीने तक प्रतीक्षा करनी होगी। मारुति सुजुकी XL6 के अधिकांश शहरों में औसतन एक महीने का वेटिंग पीरियड है, जबकि गुरूग्राम और सूरत में बुकिंग के साथ ही डिलीवरी पा सकते हैं।

मारुति इनविक्टो 

इनविक्टो का कहां है सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड? 

इस महीने किआ कैरेंस खरीदना चाहते हैं तो जान लें कि इसके लिए औसतन वेटिंग पीरियड 2 महीने है, जबकि गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 4 महीने तक है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग कराने पर डिलीवरी के लिए 4-5 महीने तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। मारुति सुजुकी इनविक्टो के लिए 4-6 महीने की प्रतीक्षा अवधि है। यह अवधि कोलकाता में 7-8 महीने तक और नई दिल्ली में 8-10 महीने तक जा पहुंचती है।