Loading...
फॉक्सवैगन ने टैक्स विवाद में दूसरी कंपनियों को घसीटा, जानिए क्या है मामला
फॉक्सवैगन ने टैक्स विवाद को चुनौती दी है

फॉक्सवैगन ने टैक्स विवाद में दूसरी कंपनियों को घसीटा, जानिए क्या है मामला

Nov 28, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

फॉक्सवैगन ने भारतीय कोर्ट में टैक्स अधिकारियों द्वारा उसे गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि वह कम टैरिफ पर कार के पुर्जे आयात करती है, लेकिन मर्सिडीज-बेंज, BMW और किआ जैसी उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां भी ऐसा ही करती हैं। पिछले साल से चली आ रही 1.2 अरब डॉलर (करीब 110 अरब रुपये) की टैक्स मांग को रद्द कराने की अपनी कोशिश के तहत कंपनी का यह एक नया कदम है।

आरोप 

अधिकारियों ने कंपनी पर लगाया यह आरोप

कंपनी पर टैक्स अधिकारियों का आरोप है कि उसने जानबूझकर 10 प्रतिशत टैरिफ पर पुर्जों का आयात किया और फिर भारत में उन्हें जोड़कर पूरी कारें तैयार कीं।

इससे उसने कार किट पर लगने वाले लगभग 30 प्रतिशत के ऊंचे टैरिफ से बचने की कोशिश की।

फॉक्सवैगन ने इन आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने इस मामले को 'जीवन-मरण' का प्रश्न बताया है, जो भारत में उसके पूरे निवेश को खत्म कर सकता है।

जवाब 

फॉक्सवैगन ने आरोपों पर दिया जवाब

10 नवंबर को मुंबई की एक कोर्ट में फाइलिंग के जरिए जर्मन कंपनी की यूनिट ने कहा कि इसी तरह की कारों के सभी निर्माता एक ही पुर्जों/कंपोनेंट्स मॉडल का पालन करते हैं और 10 प्रतिशत की दर से शुल्क चुकाते हैं।

अगर, कंपनी अपने इस तर्क को साबित करने में सफल हो जाती है कि उसके प्रतिद्वंद्वी किस तरह कार के पुर्जे आयात करते हैं तो अन्य कार निर्माताओं को कड़ी जांच का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENT