Page Loader
KTM ड्यूक 390 से लेकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन तक, फरवरी में दस्तक देंगे ये दोपहिया वाहन
KTM ड्यूक 390 का भी अपडेटेड वेरिएंट इसी महीने लॉन्च होगा (तस्वीर: KTM)

KTM ड्यूक 390 से लेकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन तक, फरवरी में दस्तक देंगे ये दोपहिया वाहन

लेखन अविनाश
Feb 01, 2023
05:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां एक के बाद नई बाइक्स लॉन्च करती रहती हैं। देश में इनकी जबरदस्त मांग है और हर महीने इनकी हजारों यूनिट्स की बिक्री होती थी। अगर आप भी कोई नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपके लिए देश में लॉन्च होने वाली कुछ अपकमिंग बाइक्स और स्कूटर के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

#1 

मैटर इलेक्ट्रिक बाइक: कीमत करीब 1.1 लाख से शुरू 

घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी मैटर एनर्जी जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। इस इलेक्ट्रिक बाइक को स्पोर्टी डिजाइन मिला है। इसे बिना चाबी के संचालित किया जायेगा। इसमें ऑल LED-लाइटिंग सेटअप को जोड़ा गया है। इसमें लिक्विड-कूल्ड, मिड-माउंटेड मोटर दिए गए हैं। साथ ही इसे लिक्विड-कूल्ड 5kWh बैटरी से जोड़ा गया है और क्लच के साथ इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी है।

#2 

यामाहा MT-15 V2: कीमत करीब 1.5 लाख रुपये से शुरू

यामाहा ने पिछले साल अपनी यामाहा MT-15 का उत्पादन बंद कर दिया था। फरवरी, 2023 में कंपनी इसे अपडेटेड वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। इसमें एक्सटेंशन के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सीट, बेहद अलग दिखने वाला शानदार हेडलाइट्स और ऐरो आकार के मिरर दिए जाएंगे। बाइक में नया 155cc वाला सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 13.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

#3

रिवर इलेक्ट्रिक स्कूटर: कीमत करीब एक लाख रुपये से शुरू 

बेंगलुरु स्थित रिवर इलेक्ट्रिक भी भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। देश में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगा। बता दें कि यह स्कूटर बेहद आरामदायक होगा। इसमें डिस्क ब्रेक्स के साथ 14-इंच के बड़े अलॉय-व्हील्स मिलेंगे।

#4

KTM ड्यूक 390: कीमत करीब 2.95 लाख रुपये से शुरू

प्रीमियम बाइक निर्माता KTM मोटरसाइकिल भी भारत में नई KTM ड्यूक 390 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके लुक को अपडेट किया जा सकता है। इसमें में एक्सटेंशन के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सीट, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम और एरोहेड-शेप्ड मिरर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करने वाला TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लाइटिंग के लिए एक ऑल-LED सेटअप और लाइटवेट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इस बाइक को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

#5

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: कीमत करीब चार लाख रुपये

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो हिमालयन 450 एडवेंचर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल ABS, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके इंजन में DOHC सेटअप होने की भी संभावना है। इसके रैली वेरिएंट में एक फ्लैट सीट, स्पोक एल्यूमीनियम रिम्स, मजबूत सस्पेंशन और बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। दोनों वेरिएंट में 450cc का इंजन मिलेगा।