NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / आ गया TVS का नया एनटॉर्क 125 रेस XP स्कूटर, वॉयस कमांड फीचर्स से है लैस
    अगली खबर
    आ गया TVS का नया एनटॉर्क 125 रेस XP स्कूटर, वॉयस कमांड फीचर्स से है लैस
    TVS का नया एनटॉर्क 125 रेस XP स्कूटर हुआ लॉन्च

    आ गया TVS का नया एनटॉर्क 125 रेस XP स्कूटर, वॉयस कमांड फीचर्स से है लैस

    लेखन सोनाली सिंह
    Jul 07, 2021
    11:10 am

    क्या है खबर?

    TVS मोटर भारतीय बाजार में नये एनटॉर्क 125 रेस XP स्कूटर को लॉन्च कर दिया है।

    नाम के अनुरूप ही इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए रेस-प्रेरित बॉडी डिजाइन दिया गया है। रेस XP को अपडेटेड स्मार्टक्सोनेक्ट कनेक्टिविटी फीचर के साथ पेश किया गया है।

    इसके साथ ही अब एनटॉर्क कुल पांच टाइप- ड्रम, डिस्क, रेस वेरिएंट, सुपर स्क्वॉड वेरिएंट और रेस XP में उपलब्ध है।

    आइये जानते हैं एनटॉर्क रेस XP के अन्य फीचर्स के बारे में।

    लुक

    रेड व्हील बनाते हैं और भी स्पोर्टी

    लुक की बात करें तो रेस XP स्कूटर को ट्राई-कलर पेंट स्कीम में उपलब्ध किया गया है। वहीं, इसमें लगे रेड व्हील इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं।

    इसमें अपडेटेड UI और UX से एक राइड मोड-आधारित लाइव डैशबोर्ड फीचर मिलता है। इसके अलावा यह स्कूटर डुअल राइडिंग मोड्स के साथ आता है।

    स्कूटर में हाई पावर वाले स्टील और कंप्यूटर-एडेड अलॉय डिजाइन को शामिल किया गया है और अन्य मॉडलों की तुलना में यह वेरिएंट हल्का भी है।

    इंजन

    बाकी वेरिएंट्स से ज्यादा दमदार है इंजन

    एनटॉर्क के बाकी वेरिएंट की तुलना में रेस XP को एक अपडेटेड इंजन के साथ लाया गया है।

    इसमें 124.8cc सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7,000rpm पर 10.2hp की पावर और 5,500rpm पर 10.8Nm का टार्क जनरेट करने का दावा करता है।

    इस तरह बाकी मॉडलों की तुलना में रेस XP 0.8hp और 0.3Nm का अधिक टार्क जनरेट करता है।

    यह 98 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दे सकता है।

    फीचर्स

    वॉयस कमांड फीचर्स मिलता है रेस XP में

    नए स्कूटर में इंडस्ट्री का पहला स्मार्टक्सोनेक्ट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वॉयस असिस्ट फीचर मिलता है।

    स्मार्टक्सोनेक्ट सिस्टम TVS कनेक्ट मोबाइल ऐप का उपयोग करता है और 15 वॉयस कमांड को स्वीकार करता है।

    इसमें मोड चेंज, नेविगेशन, कंसोल ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और डू नॉट डिस्टर्ब जैसे बहुत से कनेक्टिविटी फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

    TVS का दावा है कि इसमे लगा नेविगेशन फीचर एड्रेस को सेव रखने जैसे फीचर के साथ आता है।

    जानकारी

    ये है रेस XP की कीमत

    TVS एनटॉर्क 125 रेस XP स्कूटर को भारतीय बाजार में 83,275 रुपये के एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। एनटॉर्क 125 पहले ही भारत में एक बेहद लोकप्रिय स्कूटर है और अब इसके रेस XP के लिए भी समान उम्मीद की जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    TVS मोटर

    ताज़ा खबरें

    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    ऑटोमोबाइल

    चुनिंदा डीलरों पर शुरू हुई 2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो की प्री-बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च मारुति सुजुकी
    कार की फ्रंट सीट पर एयरबैग लगाने की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन से होगा अनिवार्य भारत की खबरें
    आगे बढ़ाई गई FAME-II योजना, इलेक्ट्रिक वाहनों पर 2024 तक मिलेगा सब्सिडी का लाभ भारत की खबरें
    अगले साल की शुरुआत में आ सकती है मारुति की न्यू जनरेशन विटारा ब्रेजा मारुति सुजुकी

    TVS मोटर

    इंटेलीगो टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च हुआ TVS जुपिटर का नया वेरिएंट ZX डिस्क ऑटोमोबाइल
    TVS स्टार सिटी प्लस सहित ये हैं देश में उपलब्ध 110cc सेगमेंट की धांसू बाइक्स होंडा
    बेहतर माइलेज और फीचर्स के साथ TVS ने उतारी नई स्टार सिटी प्लस ऑटोमोबाइल
    पिछले महीने हीरो ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन, देखें बाकी कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट्स रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025