साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन बनाएंगी TVS मोटर और BMW मोटरराड, मिली ये जानकारी
क्या है खबर?
TVS मोटर कंपनी ने बुधवार को देश में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और भविष्य की तकनीकों को विकसित करने के लिए BMW मोटरराड इंडिया के साथ अपनी साझेदारी के विस्तार की घोषणा की है।
बता दें कि दोनों कंपनियों द्वारा साथ मिलकर बनाया गया पहला उत्पाद दो वर्षो में लॉन्च किया जायेगा।
दोनों कंपनियां साथ मिलकर नए प्लेटफॉर्म विकसित करेंगी और अपने खास इलेक्ट्रिक वाहन बनाएंगी, जिन्हे विश्वभर में बेचा जायेगा।
साझेदारी
2013 से साथ काम कर रही हैं दोनों कंपनियां
आपको बता दें कि 2013 में दोनों कंपनियों ने 500cc से कम वाली बाइक्स का निर्माण करने के लिए साझेदारी की थी। दोनों कंपनियां अब इस साझेदारी को बढ़ाते हुए साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहनों का भी निर्माण करेगी।
नए समझौते के तहत TVS मोटर कंपनी, BMW मोटरराड प्रोडक्ट्स के डिजाइन और डेवलपमेंट के साथ-साथ सप्लाई चेन मैनेजमेंट की देखभाल करेगी।
कंपनी डिजाइन और निर्माण में इंजीनियरिंग स्किल की देखभाल करना जारी रखेगी और साथ ही अच्छे उत्पाद का निर्माण करेगी।
जानकारी
दोनों कंपनियां साथ मिलकर बना चुकी हैं तीन 310cc बाइक
अपने पहले साझेदारी से दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर तीन बाइक्स बना चुकी हैं। इनमें BMW 310 GS, 310 R और अपाचे RR 310 जैसे दामदर बाइक्स शामिल हैं।
बता दें कि भारत में बनी इन बाइक्स को 120 देशों में लॉन्च किया गया है जिन्हे एक लाख से भी अधिक लोगों ने खरीदा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स को खासतौर से भारतीय बाजार के लिए बनाया जाएगा।
बढ़ती मांग
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ रही है मांग
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है। तेल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को EV खरीदने पर मजबूर कर दिया है।
ओला और एथर जैसी भारतीय कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर पर करोड़ो निवेश कर रही हैं और देश में नए विकल्पों की पेशकर कर रही हैं।
बता दें कि ओला S1 और एथर 450 स्कूटर को भारत में खूब पसंद किया जा रहा है और इनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
जानकारी
EV के लिए सरकार करती है प्रोत्साहित
महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी टॉप कंपनियां भी EV में भारी निवेश कर रही हैं क्योंकि भारत में प्रदूषण और तेल के खर्च को कम करने के लिए निर्माताओं को इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।