Page Loader
TVS ने लॉन्च की iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई रेंज, जानिये नये बदलाव
TVS के नये iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS ने लॉन्च की iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई रेंज, जानिये नये बदलाव

May 19, 2022
12:50 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर ने अपने इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के नये वेरिएंट्स बाजार में उतारे हैं। इन स्कूटर्स को 3 वेरिएंट्स iQube, iQube S और iQube ST में लॉन्च किया गया है। TVS ने iQube के माध्यम से दोपहिया वाहन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसे कई आधुनिक फीचर्स के साथ अपडेट किया है। बता दें, कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को 2020 में बाजार में लेकर आई थी।

क्षमता

145 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम

ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन वेरिएंट में से कनेक्टिविटी फीचर्स, स्टोरेज, कलर और रेंज के आधार पर चुनाव कर सकेंगे। स्कूटर का बेस और S वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर की रेंज देगा, वहीं टॉप ST वेरिएंट 145 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा। iQube का मौजूदा वेरिएंट 75 किलोमीटर की रेंज देता है। iQube और iQube S दोनों की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि ST वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

तकनीक

कॉल अलर्ट की सुविधा के साथ

TVS iQube 2022 के बेस वेरिएंट में 5 इंच की TFT स्क्रीन है और यह तीन रंगों में आता है, जबकि iQube S को 7-इंच TFT स्क्रीन मिलती है और यह चार रंगों में आता है। इनमें कॉल अलर्ट की सुविधा भी मिलेगी। iQube ST में दो-हेलमेट अंडर-सीट स्टोरेज के साथ फास्ट-चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। ग्राहकों को उनकी जरूरतों के आधार पर अलग से तीन चार्जर वेरिएंट्स - 650W, 950W और 1.5kW के बीच चुनने का विकल्प दिया जायेगा।

कीमत

बुकिंग महज 999 रुपये से शुरु

दोपहिया वाहन निर्माता का दावा है कि EVs की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने दो साल पहले बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। उसने अब तक भारतीय सड़कों पर तीन करोड़ किलोमीटर की दूरी नाप चुका है। नये iQube के बेस वेरिएंट की कीमत 98,564 रुपये और टॉप वेरिएंट iQube ST की कीमत 1.08 लाख रुपये रखी गई है। इनकी बुकिंग आप महज 999 रुपये में आज से ही करा सकते हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

हाल ही में TVS N-टॉर्क स्कूटर को भी नए XT वेरिएंट में लॉन्च कर चुकी है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लाइटिंग के लिए एक ऑल-LED सेटअप दिया गया था। स्कूटर के ज्यादातर फीचर्स मौजूदा मॉडल्स के सामान ही रहे थे।