Page Loader
TVS ला रही अपडेटेड अपाचे RTR बाइक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 
TVS अपाचे RTR का अपडेटेड मॉडल ला रही है (तस्वीर: TVS मोटर)

TVS ला रही अपडेटेड अपाचे RTR बाइक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 

Jun 24, 2025
03:46 pm

क्या है खबर?

TVS मोटर अपनी अपाचे RTR 160 2V या अपाचे RTR 180 2V का अपडेटेड मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर जारी कर दोनों में से किसी एक के DRL की झलक दिखाई है। ये मॉडल कई सालों से दोपहिया वाहन निर्माता के लाइनअप का हिस्सा रहे हैं और समय के साथ इनमें बहुत कम बदलाव किए गए। आगामी अपडेटेड मॉडल में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाने की उम्मीद है।

बदलाव 

बाइक्स में क्या मिलेंगे नए फीचर?

2025 TVS अपाचे RTR 160 2V या RTR 180 2V में एक नए डिजाइन की LED हेडलाइट और DRL शामिल होगी। साथ ही नए रंग विकल्प भी पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा, टॉप-एंड वेरिएंट में संभवतः बेहतर इंस्ट्रूमेंटेशन और अपग्रेडेड सस्पेंशन सिस्टम मिल सकता है, जिसमें अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क शामिल है, जो नई TVS मोटरसाइकिल्स में एक मुख्य अपग्रेड रहा है। इसके अलावा आगामी अपडेटेड मोटरसाइकिल में ड्यूल-चैनल ABS दिया जा सकता है।

पावरट्रेन 

OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होगा इंजन

पावरट्रेन की बात करें तो मौजूदा अपाचे RTR 160 2V में 160cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है, जो 15.8bhp की पावर और 13.85Nm का टॉर्क देता है। दूसरी तरफ RTR 180 2V में 178cc इंजन 16.8bhp और 15.5Nm का आउटपुट देता है। इंजन को OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया जा सकता है। RTR 160 2V की कीमत 1.21-1.31 लाख रुपये के बीच है, जबकि 180 2V की 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अपडेटेड मॉडल्स की थोड़ी ज्यादा होगी।