LOADING...
TVS ने लॉन्च किया 4.7kWh बैटरी के साथ i-क्यूब S, जानिए कितनी देता है रेंज
TVS ने i-क्यूब S 4.7kWh को लॉन्च किया है

TVS ने लॉन्च किया 4.7kWh बैटरी के साथ i-क्यूब S, जानिए कितनी देता है रेंज

May 06, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

TVS मोटर ने i-क्यूब S को 4.7kWh की बड़ी बैटरी के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है, जो पिछले 3.5kWh वर्जन की जगह लेगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुछ समय के लिए कंपनी की वेबसाइट से हटा दिया था, जिससे यह लग रहा था कि इसका उत्पादन बंद कर दिया गया है। यह IDC-प्रमाणित 175 किलोमीटर की रेंज देता है और इसे 3 ड्यूल-टोन रंगों- मैग्निफिसेंस पर्पल बेज, हार्लेक्विन ब्लू बेज और टाइटेनियम ग्रे मैट में पेश किया है।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है स्कूटर 

TVS i-क्यूब S ट्यूबलर फ्रेम पर बना है, जिसमें सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर है। ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक की सुविधा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 128.8 किलोग्राम, ग्राउंड क्लीयरेंस 157mm और सीट की ऊंचाई 770mm है। इस स्कूटर में 7-इंच का TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, आने वाली कॉल की सूचना और USB चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

कीमत 

कितनी है इस स्कूटर की कीमत?

i-क्यूब S में 6bhp पावर और 140Nm का टॉर्क देने वाली BLDC हब-माउंटेड मोटर लगी है, जो इसे 4.3 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने और 82 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। इसमें रिवर्स मोड भी दिया है, जो रोजमर्रा के उपयोग में सुविधाजनक बनाता है। इसे 0-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement