TVS ने अपनी रेडियॉन को LED लाइटिंग से किया अपडेट, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
TVS मोटर ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अपनी किफायती कम्यूटर बाइक रेडियॉन को अपडेट किया है। नए 2026 अपडेटेड मॉडल में चारों तरफ नई LED लाइटिंग के साथ-साथ नए रंग और ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इसका लुक और भी बेहतर हो गया है। 2026 TVS रेडियॉन के बेस वेरिएंट में ब्लैक-रेड और ब्लैक-ब्लू कलर विकल्प मिलते हैं। DIGI ड्रम वेरिएंट में नया ब्लैक-रेड और ब्लैक-ऑरेंज विकल्प दिया है, जबकि DIGI डिस्क में ब्लैक-ऑरेंज रंग मिलता है।
लुक
स्पोर्टी और आक्रामक हुआ लुक
नई TVS रेडियॉन में एक बिल्कुल नई LED हेडलाइट यूनिट दी गई है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) सिग्नेचर है, जो सांप के नुकीले दांतों जैसा दिखता है।
इससे इसमें एक स्पोर्टी और आक्रामक लुक आता है, जो इसे दूसरी कम्यूटर बाइक्स से अलग बनाता है।
पीछे की तरफ अब LED टेल-लाइट सिग्नेचर है, जिसमें 6 वर्टिकल एलिमेंट्स हैं, जो पहले वाले हाउसिंग में ही लगे हैं। इसमें आगे-पीछे LED टर्न इंडिकेटर्स भी मिलते हैं।
पावरट्रेन
कैसा है बाइक का इंजन?
मोटरसाइकिल में सिंगल-पीस सीट, रियर लगेज रैक, 18-इंच अलॉय व्हील्स, क्रैश गार्ड और बॉक्स आयरन चेसिस मिलते हैं।
यह 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन (8.08bhp/8.7Nm) से लैस है। ट्रांसमिशन के लिए 4-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। यह सेटअप करीब 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
इंजन में ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) और सेल्फ-स्टार्ट फीचर मिलता है, जो किसी भी गियर में काम करता है। इसकी कीमत 67,100 से शुरू होकर 73,100 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।