
अपाचे RTR 200 4V बनाम पल्सर NS 200: कौन सी बाइक है बेहतर?
क्या है खबर?
जब भी 200cc सेगमेंट की धमाकेदार बाइक्स की बात होती है, तब लोग बजाज पल्सर NS200 और TVS अपाचे RTR 200 4V का नाम जरूर आता है। युवाओ के बीच इन दोनों बाइक्स का क्रेज है।
इस सेगमेंट में दोनों ही बाइक्स को खूब पसंद किया जाता है।
वहीं, अगर कोई एक बाइक चुननी पड़े तो कई ग्राहक इन दोनों बाइक बीच बेहतर विकल्प चुनने में कन्फ्यूज हो जाते हैं।
आइये जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में।
#1
बजाज पल्सर NS200
डिजाइन की बात करे तो इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप स्प्लिट-स्टाइल सीट्स, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ नेकेड स्पोर्ट्स बाइक का लुक दिया गया है।
बजाज पल्सर NS200 की लम्बाई 2,017mm, चौड़ाई 804mm और ऊंचाई 1,075mm है। इसका व्हीलबेस 1,363mm और क्लीयरेंस 168mm है।
अपने आकर्षक डिजाइन की वजह से यह बाइक खूब बिकती है।
आपको बता दें कि NS200 11.68 सेकंड में 1-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
फीचर्स
बजाज पल्सर NS200 के फीचर्स
बजाज पल्सर NS200 का 199.5cc का इंजन दिया गया है जो 9,750rpm पर 24.13bhp की पावर देता है। इंजन को छह स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
राइडर की सुरक्षा के यह बाइक कई सेफ्टी फीचर्स से लैस है।
बाइक में सिंगल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। बाइक के आगे वाले और पीछे दोनो पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
पल्सर NS200 40.84 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
#2
TVS अपाचे RTR 200 4V
डिजाइन की बात करें तो इस बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीटें, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ स्पोर्टी डिजाइन में बनाया गया है और इस बाइक को जबरदस्त डिमांड मिल रहा है।
बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हैलोजन हेडलैंप LED टेललाइट भी उपलब्ध हैं।
TVS अपाचे RTR 200 4V की लम्बाई उससे ज्यादा 2,050mm, चौड़ाई 790mm और ऊंचाई 1,075mm है। बाइक का व्हीलबेस 1,353mm और ग्राउंड क्लीयरेंस180 mm है।
इस बाइक का वजन लगभग 153 किलोग्राम है।
फीचर्स
अपाचे RTR 200 4V के फीचर्स
RTR 200 4V का 197.75cc का इंजन 20.21bhp की पावर के साथ 16.8Nm का टॉर्क देता है और पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
अपाचे RTR 200 4V को 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 12.23 मिनट का समय लगता है।
बाइक में सिंगल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।
सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए बाइक में आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक यूनिट दिया गया है।
जानकारी
क्या है इन दोनों की कीमत?
भारतीय बाजार में पल्सर NS200 की शुरुआती कीमत 1.32 लाख रुपये और अपाचे RTR 200 4V की शुरुआती कीमत 1.28 लाख रुपये है। (दोनों कीमतें, एक्स शोरूम)