Page Loader
TVS अपाचे RTR 160 4V का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या है इसमें नया 
TVS अपाचे RTR 160 4V को नए USD फोर्क्स के साथ पेश किया है (तस्वीर: TVS मोटर)

TVS अपाचे RTR 160 4V का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या है इसमें नया 

Nov 19, 2024
03:04 pm

क्या है खबर?

TVS मोटर ने अपाचे RTR 160 4V को एक नए रेंज-टॉपिंग वेरिएंट के साथ अपडेट किया है। यह चमकदार सुनहरे USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और स्टबियर बुलपप एग्जॉस्ट के साथ आता है, जो बाइक की स्पोर्टी लुक देता है। TVS अपाचे RTR 160 4V पहले से ही अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स से भरपूर बाइक है। इसका नया वेरिएंट हीरो एक्सट्रीम 160R, होंडा हॉर्नेट 2.0, पल्सर N160 और पल्सर NS160 को टक्कर देगा।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस है यह अपाचे बाइक

अपाचे RTR 160 4V के नए वेरिएंट का लुक मौजूदा मॉडल के समान है, जिसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर दिया गया है। दोपहिया वाहन में ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED DRL के साथ आक्रामक LED हेडलाइट और रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक में ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। इसमें 3 मोड्स- अर्बन, स्पोर्ट और रेन मिलते हैं।

कीमत 

सबसे ज्यादा है इस वेरिएंट की कीमत 

बाइक में 159.7cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 17.55hp की पावर और 14.73Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर के साथ ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) भी मिलती है। इसे 3 रंगों- ग्रेनाइट ग्रे, मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में पेश किया है और कीमत 1.4 लाख रुपये (एक्स-शाेरूम) है। यह इस बाइक का सबसे महंगा वेरिएंट है।