LOADING...
ट्रायम्फ ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत
ट्रायम्फ ट्रैकर 400 को 350cc से छोटे इंजन के साथ पेश किया है

ट्रायम्फ ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Apr 06, 2026
12:53 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता ट्रायम्फ ने अपने आधुनिक-क्लासिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में नई ट्रैकर 400 को लॉन्च किया है। फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से प्रेरित यह मोटरसाइकिल रेट्रो डिजाइन एलिमेंट्स को स्ट्रीट-बेस्ड लुक के साथ जोड़ती है। कम GST टैक्स का लाभ उठाने के लिए इसमें पहले के 399cc पर आधारित 349cc का छोटा इंजन दिया गया है। भारत में पिछले साल सितंबर में 350cc तक की बाइक्स पर GST 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है।

लुक 

ऐसा है बाइक का लुक 

लुक की बात करें तो ट्रायम्फ ट्रैकर 400 में घुटनों के लिए खांचे वाला एक आकर्षक फ्यूल टैंक, कॉम्पैक्ट फ्लाईस्क्रीन, रंग से मेल खाता सीट कवर और '400' प्रदर्शित करने वाला एक विशिष्ट नंबर बोर्ड है। आक्रामक ग्राफिक्स, रेसिंग स्ट्राइप्स और बॉडीवर्क पर फैले कीचड़ के छींटे जैसे विवरण से इसकी स्टाइलिंग और भी निखरती है। लेटेस्ट बाइक चौड़े और सपाट हैंडलबार और फुटपेग्स की नई जगहें मिलकर सशक्त और प्रभावशाली राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

हार्डवेयर 

ट्रैकर 400 में ऐसा सस्पेंसन-ब्रेकिंग सेटअप

इसमें एक विशेष चेसिस सेटअप दिया गया है, जो बेहतर हैंडलिंग और शहरी परिस्थितियों में अधिक सहज राइडिंग का अनुभव देने पर केंद्रित है। हार्डवेयर की बात करें तो ट्रैकर 400 में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन बिग पिस्टन फोर्क्स लगे हैं, जबकि पीछे की तरफ गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग का काम 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर सेटअप द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए सिंगल-पॉड एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसके साथ डिजिटल टैकोमीटर भी मौजूद है।

Advertisement

पावरट्रेन 

कम शक्तिशाली है बाइक का इंजन 

मोटरसाइकिल में 350cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 8,750rpm पर 39.4bhp और 7,500rpm पर 32Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। 400cc इंजन की तुलना में यह 2bhp और 5.5Nm कम है। बाइक में टॉर्क-असिस्ट क्लच, स्विच करने योग्य ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS सिस्टम भी है। ट्रैकर 400 3 रंगों- रेसिंग येलो, फैंटम ब्लैक और एल्युमिनियम सिल्वर ग्लॉस में उपब्लध है। इस मोटरसाइकिल की भारत में कीमत 2.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement