LOADING...
ट्रायम्फ के नए 350cc मॉडल्स की कीमत घोषित, जानिए क्या किया है बदलाव
ट्रायम्फ ने 350cc मॉडल्स की कीमत घोषित कर दी है

ट्रायम्फ के नए 350cc मॉडल्स की कीमत घोषित, जानिए क्या किया है बदलाव

Apr 06, 2026
01:41 pm

क्या है खबर?

ट्रायम्फ ने भारत में अपनी 350cc मोटरसाइकिल्स की नई रेंज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में स्पीड T4, स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 X, स्क्रैम्बलर 400 XC और थ्रक्सटन 400 शामिल हैं। सभी को देश की नई टैक्स व्यवस्था के अनुरूप 349cc इंजन के साथ पेश किया गया है। अब इन बाइक्स पर 28 फीसदी की तुलना में 18 फीसदी GST लगेगी। नई रेंज में इंजन के अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

इंजन 

कैसा है नए इंजन का आउटपुट?

नई 350cc रेंज के मॉडल्स में 89mm बोर और 56.1mm स्ट्रोक वाला 349cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। पिछला इंजन 89mm बोर और 64mm स्ट्रोक वाला था। इसी वजह से इंजन का आकार छोटा किया है। स्पीड T4 का नया इंजन 29hp की पावर और 31Nm का टॉर्क देता है, जो पहले 31hp और 36Nm के साथ आता था। स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 और स्क्रैम्बलर 400 XC में आउटपुट 37hp और 32Nm है, जो पहले 40hp और 37.5Nm था।

कीमत 

कितनी है इन बाइक्स की कीमत?

350cc इंजन वाली स्पीड T4 की कीमत पहले के समान 1.95 लाख रुपये है। नई स्पीड 400 की कीमत 2.32 लाख रुपये है, जो पहले 2.39 लाख रुपये थी। स्क्रैम्बलर लाइनअप देखें तो स्क्रैम्बलर 400 की कीमत 2.7 लाख से घटकर 2.59 लाख रुपये हो गई है। अधिक ऑफ-रोड केंद्रित स्क्रैम्बलर 400 XC की कीमत 2.97 लाख से घटकर 2.9 लाख रुपये हो गई, जबकि थ्रक्सटन 400 की 2.76 लाख से कम होकर 2.66 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) हो गई।

Advertisement