LOADING...
ट्रायम्फ की 400cc बाइक्स हो सकती हैं बंद, डीलर्स ने दिए संकेत
ट्रायम्फ की 400cc बाइक्स को भारत में बंद किया जा सकता है

ट्रायम्फ की 400cc बाइक्स हो सकती हैं बंद, डीलर्स ने दिए संकेत

Mar 10, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

भारत में ट्रायम्फ के 400cc मोटरसाइकिल लाइनअप में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकृत डीलर्स के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, कंपनी की स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 X, स्पीड T4 और थ्रक्सटन 400 को आने वाले समय में बंद किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके पीछे वजह पिछले साल 350cc से अधिक क्षमता की बाइक्स पर GST बढ़ने को माना जा रहा है।

संकेत 

डीलर्स दे रहे यह संकेत

डीलर्स का कहना है कि इन मोटरसाइकिल्स का उत्पादन धीमा हो गया है या बंद हो गया है और शोरूम्स में केवल सीमित स्टॉक ही बचा है। कुछ का दावा है कि उन्हें सूचित किया गया है कि नई खेप आने की संभावना नहीं है, जिससे संकेत मिलता है कि डीलर्स के पास वर्तमान में उपलब्ध बाइक अंतिम बैच हो सकती हैं। दूसरी तरफ निर्यात उद्देश्यों के लिए भारत में इनका उत्पादन जारी रह सकता है।

कारण 

बाइक्स को बंद करने की यह है वजह

इस कदम के पीछे का कारण भारत में GST से संबंधित है। 350cc या उससे कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल्स पर कम टैक्स लगता है, जिससे निर्माताओं को उनकी कीमत अधिक किफायती रखने में मदद मिलती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि ट्रायम्फ और बजाज 350cc से कम क्षमता वाली बाइक्स की एक नई रेंज तैयार कर रहे हैं। इससे ब्रांड भारत के सबसे बड़े मोटरसाइकिल सेगमेंट में और अधिक आक्रामक रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

Advertisement