NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / टोयोटा लेकर आ रही लैंड क्रूजर SE इलेक्ट्रिक SUV, जानिए इसमें क्या कुछ मिलने की उम्मीद   
    अगली खबर
    टोयोटा लेकर आ रही लैंड क्रूजर SE इलेक्ट्रिक SUV, जानिए इसमें क्या कुछ मिलने की उम्मीद   
    टोयोटा लेकर आ रही लैंड क्रूजर SE इलेक्ट्रिक SUV (तस्वीर: लैंड क्रूजर)

    टोयोटा लेकर आ रही लैंड क्रूजर SE इलेक्ट्रिक SUV, जानिए इसमें क्या कुछ मिलने की उम्मीद   

    लेखन अविनाश
    Nov 15, 2023
    11:40 am

    क्या है खबर?

    जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा इस समय इलेक्ट्रिक सेगमेंट की तरफ रुख कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV के कॉन्सेप्ट वर्जन से पर्दा उठाया था।

    खबर है कि टोयोटा जल्द ही इस गाड़ी के प्रोडक्शन मॉडल को भी पेश कर सकती है, जो फुल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगा।

    आइये जानते हैं कि इस गाड़ी में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।

    लुक

    मौजूदा कार से अलग होगा गाड़ी का लुक

    डिजाइन के मामले में नई टोयोटा लैंड क्रूजर SE मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगी।

    इसमें सामने की तरफ क्लोज्ड ग्रिल, बड़े L-आकार के डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ 3-बीम LED हेडलाइट्स, चौड़े एयर डैम और बंपर-माउंटेड फॉगलाइट्स की सुविधा दी जा सकती हैं।

    कंपनी इसमें नए डिजाइन का बंपर भी जोड़ सकती है। इस गाड़ी का व्हीलबेस 3050mm, लंबाई 5150mm, चौड़ाई 1990mm और ऊंचाई 1705mm होगी। टोयोटा इस मॉडल को TNGA-F लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाएगी।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी नई टोयोटा लैंड क्रूजर

    आगामी SUV टोयोटा लैंड क्रूजर SE के केबिन को बेहद खास बनाया गया है। इसमें ब्लैक फिनिशिंग के साथ 7-सीटर केबिन मिल सकता है। इसमें टोयोटा का सेफ्टी सेंस 3.0, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मूनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें और हेड-अप डिस्प्ले शामिल होगा।

    यह एक ऑफ-रोडिंग इलेक्ट्रिक कार है और इसमें मल्टी-टेरेन सेलेक्ट सिस्टम, डाउनहिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग रियर डिफरेंशियल, क्रॉल कंट्रोल, फ्रंट स्टेबलाइजर बार डिस्कनेक्ट सिस्टम, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    जानकारी

    योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील से लैस होगी गाड़ी 

    यह पहली बार है, जब टोयोटा अपनी किसी गाड़ी में योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील शामिल करेगी। इसमें बाइक की तरह ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन कंट्रोल की सुविधा मिलेगी, मतलब ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील से ही गाड़ी की स्पीड को कम या अधिक कर सकेगा।

    पावरट्रेन

    पावरट्रेन में बारे में मिली है ये जानकारी 

    इस गाड़ी के पावरट्रेन की कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 90kWh से पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप भी मिलेगा।

    इस पावरट्रेन की मदद से यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। बेहतर चार्जिंग के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक की भी पेशकश की जा सकती है।

    जानकारी

    क्या होगी टोयोटा लैंड क्रूजर की कीमत? 

    देश में टोयोटा लैंड क्रूजर की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये के आस-पास होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    टोयोटा ने अपनी लैंड क्रूजर SUV को सबसे पहले साल 1951 में लॉन्च किया था। इसे कैब-चेचिस बॉडी स्टाइल पर डिजाइन किया गया था। कंपनी अब तक इस गाड़ी के कुल 7 जनरेशन मॉडल लॉन्च कर चुकी है।

    वैश्विक बाजार में यह गाड़ी लोगों को इतनी पसंद आती है कि कंपनी इसकी 1 करोड़ से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। टोयोटा की यह पावरफुल गाड़ी वोल्वो XC90 को टक्कर देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर
    इलेक्ट्रिक वाहन
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    टोयोटा

    टोयोटा रुमियन डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, 8 सितंबर से होगी डिलीवरी  टोयोटा रुमियन
    अगस्त में टोयोटा ने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, बेचीं इतनी कारें  टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
    होंडा और टोयोटा की अगस्त की सेल्स रिपोर्ट जारी, जानें कैसी रही दोनों की बिक्री सेल्स रिपोर्ट
    टोयोटा सेंचुरी में मिलेगा बैड पर सोने जैसा आराम, इन फीचर्स के साथ हुई लॉन्च  लग्जरी कार

    टोयोटा लैंड क्रूजर

    टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 की बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    अर्बन क्रूजर हाईराइडर के बाद टोयोटा लॉन्च करेगी ये चार बेहतरीन मॉडल, जानिए इनकी खासियत टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.1 करोड़ रुपये से शुरू टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 ऑटो एक्सपो में हुई लॉन्च, कीमत 2.17 करोड़ रुपये से शुरू टोयोटा

    इलेक्ट्रिक वाहन

    टाटा नेक्सन EV फेसलिफ्ट बनाम नई सिट्रॉन eC3: तुलना से समझिये कौन-सी गाड़ी है बेहतर  सिट्रॉन
    टाटा हैरियर के पेट्रोल वेरिएंट से पहले लॉन्च होगा इलेक्ट्रिक वर्जन, कैसा होगा डिजाइन? टाटा मोटर्स
    टॉर्क क्रैटोस R इलेक्ट्रिक बाइक को इको+ मोड के साथ किया अपडेट, अब इतनी मिलेगी रेंज  इलेक्ट्रिक बाइक
    कार केयर टिप्स: सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार में परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके  इलेक्ट्रिक कार

    आगामी SUV

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के केबिन की जानकारी आई सामने, जानिए क्या है नया   टाटा मोटर्स
    BMW लेकर आ रही है नई BMW X3 M50i, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक  BMW कार
    होंडा एलिवेट और टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट समेत अगले महीने लॉन्च होने को तैयार हैं ये गाड़ियां  टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट डीलरशिप पर आई नजर, इन फीचर्स के साथ अगले महीने देगी दस्तक   टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025