Loading...
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और कीमत
टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट पेश की है

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और कीमत

Nov 26, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

टोयोटा ने भारत में इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें नया एक्सटीरियर, अतिरिक्त फीचर्स और फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। सबसे बड़ा बदलाव है कि यह E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण के साथ काम कर सकता है। टोयोटा इस अपडेटेड पावरट्रेन को 'फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक' ब्रांडिंग के तहत पेश कर रही है। यह 5 रंग- सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक माइका और ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक में उपलब्ध है।

एक्सटीरियर 

पहले से दमदार हुआ बाहरी लुक 

अपडेटेड इनोवा हाइक्रॉस का फ्रंट लुक और चौड़ा लगता है, जिसमें सिल्वर फिनिश से सजी एक बड़ी ग्रिल है। इसके ऊपरी हिस्से में एक पतली काली पट्टी है, जिस पर टोयोटा का लोगो लगा है।

यह पट्टी प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स को आपस में जोड़ती है, जिनमें इंटीग्रेटेड डबल-स्टैक्ड DRLs दिए गए हैं।

नीचे एक हॉरिजॉन्टल एयर इनटेक और सिल्वर-फिनिश ट्रिम फ्रंट लुक को पूरा करते हैं। साइड में तराशे गए दरवाजे और उभरे हुए व्हील आर्च पहले जैसे ही हैं।

इंटीरियर 

इन सुविधाओं से लैस हुई नई हाइक्रॉस 

अंदर की तरफ सबसे बड़ा तकनीकी अपग्रेड 12.3-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और इसी आकार का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है।

टोयोटा ने पियानो-ब्लैक डोर ट्रिम और पीछे की तरफ एक नए डिजाइन वाले टेबल पर भी खास ध्यान दिया है। इसमें दूसरी पंक्ति में पावर्ड ओटोमन सीटें और आगे वेंटिलेटेड सीटें शामिल हैं।

अन्य सुविधाओं में मेमोरी के साथ 8-तरफा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, सबवूफर के साथ 9-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम भी दिया है।

ADVERTISEMENT

पावरट्रेन 

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चल सकता है पावरट्रेन 

हुड के नीचे 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम लगा है, जो 186hp का पावर आउटपुट देता है, जबकि इसका पेट्रोल इंजन 191Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें 3 ड्राइव मोड- नॉर्मल, इको और पावर दिए गए हैं। नई इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड में 20-85 फीसदी तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल इस्तेमाल कर सकते हैं।

टोयोटा ने इस फ्लेक्सिबिलिटी को एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा है। इसकी कीमत 19.59 लाख से शुरू होकर 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ADVERTISEMENT