Page Loader
टोयोटा कारों की डिलीवरी के लिए इतना करना पड़ेगा इंतजार, जानिए वेटिंग पीरियड 
टोयोटा की गाड़ियों पर इस महीने वेटिंग पीरियड 18 महीने तक पहुंच गया है (तस्वीर: टोयोटा)

टोयोटा कारों की डिलीवरी के लिए इतना करना पड़ेगा इंतजार, जानिए वेटिंग पीरियड 

Nov 19, 2023
06:36 pm

क्या है खबर?

नवंबर में आप टोयोटा की कारों को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो यह जान लेना जरूरी है कि इनकी डिलीवरी के लिए आपको कितना इंतजार करना पड़ सकता है। टोयोटा रुमियन MPV के नियो वेरिएंट पर 5-6 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि इसके CNG वेरिएंट की डिलीवरी के लिए सबसे ज्यादा 16-18 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इनोवा क्रिस्टा के लिए इस महीने वेटिंग पीरियड 7 महीने तक है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (हाइब्रिड) की बंद कर दी बुकिंग 

इस महीने आप टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (पेट्रोल) को खरीदना चाहते हैं तो बुकिंग कराने के बाद डिलीवरी के लिए आपको 6 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस गाड़ी के हाईब्रिड वेरिएंट पर प्रतीक्षा अवधि 14-15 महीने तक है। अधिक मांग के कारण कंपनी ने इनोवा हाइक्रॉस (हाइब्रिड) के ZX और ZX(O) वेरिएंट की बुकिंग को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। टोयोटा हिलक्स के लिए सबसे कम महज 1 महीने का वेटिंग पीरियड है।

कम वेटिंग पीरियड 

इन गाड़ियों पर है 1 महीने का वेटिंग पीरियड 

कार निर्माता की टोयोटा फॉर्च्यूनर पर भी इस महीने वेटिंग पीरियड काफी कम है। इस गाड़ी को अभी बुक कराने पर ग्राहकों को डिलीवरी के लिए 2-3 महीने के बीच इंतजार करना पड़ सकता है। टोयोटा वेलफायर पर 14-15 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अर्बन क्रूजर हाईराइडर (CNG) की प्रतीक्षा अवधि भी इतनी ही है। इसके अलावा, टोयोटा ग्लैंजा और कैमरी की डिलीवरी महज 1 महीने में प्राप्त कर सकते हैं।