NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मार्च में देश में सबसे ज्यादा बिकी मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा की कारें
    ऑटो

    मार्च में देश में सबसे ज्यादा बिकी मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा की कारें

    मार्च में देश में सबसे ज्यादा बिकी मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा की कारें
    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 16, 2021, 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    मार्च में देश में सबसे ज्यादा बिकी मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा की कारें

    मार्च में ऑटो सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। ऑटो कंपनियों ने सभी सेगमेंट्स में खूब वाहनों की बिक्री की है। पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की कारों का जादू चला है। इस कारण यह मार्च, 2021 में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाली ऑटो कंपनी बन गई है। वहीं, इसके बाद लिस्ट में हुंडई और टाटा का नाम है। यहां मार्च, 2021 में देश में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनियां बताई गई हैं।

    सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी और हुंडई ने की बिक्री

    मार्च, 2021 में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की कारें बिकी हैं। इसने पिछले महीने देश में 1,46,203 कारें बेची हैं, जो मार्च, 2020 में बिकी 76,240 कारों से 91.8 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की सबसे ज्यादा स्विफ्ट बिकी है। लिस्ट में दूसरा नंबर हुंडई इंडिया का है। पिछले महीने कंपनी ने 52,600 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल इसी महीने में 26,300 वाहन बिके थे। मार्च, 2021 में कंपनी की सबसे ज्यादा क्रेटा, ग्रैंड i10 और वेन्यू बिकी हैं।

    टाटा ने हासिल किया तीसरा स्थान

    टाटा मार्च, 2021 में देश में सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली कंपनी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसकी मार्च, 2021 में 29,654 कारें बिकी हैं, जो मार्च, 2020 में बिकी 5,676 कारों की बिक्री से 422 प्रतिशत अधिक है। इसकी सबसे ज्यादा नेक्सन, अल्ट्रोज और टियागो बिकी है। इसके बाद किआ ने मार्च, 2021 में मार्च, 2020 में बिकी 8,583 कारों की अपेक्षा 122.5 प्रतिशत अधिक 19,100 कारें बेची हैं। इसकी सेल्टोस और सोनेट खूब बिकी हैं।

    महिंद्रा और टोयोटा ने देश में बेची इतनी कारें

    अब लिस्ट में अगला नंबर महिंद्रा का है। इसने मार्च, 2020 की अपेक्षा पिछले महीने 424 प्रतिशत ज्यादा 16,643 कारों की बिक्री की है। पिछले साल मार्च में इसकी 3,171 कारें बिकी थी। कंपनी ने सबसे ज्यादा बलेरो, स्कॉर्पियो और XUV300 की बिक्री की है। इसके बाद देश में मार्च में सबसे ज्यादा टोयोटा की 14,997 कारें बिकी हैं, जो मार्च, 2020 में बिकी 7,023 कारों से 113.5 प्रतिशत अधिक है। इसकी सबसे ज्यादा क्रिस्टा और अर्बन क्रूजर बिकी हैं।

    रेनो और फोर्ड की कारें भी खूब बिकी

    रेनो की कारों को भी भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। इसने मार्च, 2021 में 12,356 कारों की बिक्री की है। वहीं, मार्च, 2020 में इसकी 278 प्रतिशत कम 3,269 कारें बिकी थी। पिछले महीने इसकी सबसे ज्यादा ट्राइबर, क्विड और किगर बिकी है। वहीं, फोर्ड ने पिछले महीने 7,746 कारें बेती हैंं। मार्च, 2020 में 3,519 कारें बिकी थी, जो मार्च, 2021 में बिकी कारों से 120.1 प्रतिशत अधिक है। इसकी ईकोस्पोर्ट की खूब बिक्री हुई है।

    होंडा और MG मोटर्स ने भी खूब बेची कारें

    इनके अलावा लिस्ट में नौवें स्थान पर होंडा है। इसकी मार्च, 2021 में 7,103 कारें बिकी हैं, जो मार्च, 2020 में बिकी 3,697 कारों से 92.1 प्रतिशत अधिक है। मार्च, 2021 में इसकी अमेज की धांसू बिक्री हुई है। वहीं, 10वें नंबर पर रही MG मोटर्स ने मार्च, 2021 में मार्च, 2020 की अपेक्षा 264.2 प्रतिशत अधिक 5,528 कारों की बिक्री की है। पिछले महीने इसकी सबसे ज्यादा हेक्टर बिकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रेनो की कारें
    ऑटोमोबाइल
    बिक्री
    टाटा नेक्सन

    ताज़ा खबरें

    ऐपल ने AR हेडसेट का लॉन्च किया स्थगित, MR हेडसेट को जल्द करेगी पेश- रिपोर्ट ऐपल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरे मैच में झटके चार विकेट मोहम्मद सिराज
    फिर दिखेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, नीरज पांडे की फिल्म में दिखेंगे साथ अजय देवगन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम

    रेनो की कारें

    रेनो क्विड के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, इसी साल देश में होगी लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    अलविदा 2022: इस साल इन पांच बेहतरीन कांसेप्ट गाड़ियों से उठा पर्दा मर्सिडीज
    मारुति सुजुकी से लेकर ऑडी तक, जनवरी में ये कंपनियां बढ़ाएंगी अपने वाहनों के दाम ऑडी कार
    रेनो डस्टर भारत में करेगी वापसी, 7-सीटर केबिन के साथ अगले साल हो सकती है पेश अपकमिंग SUV

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    बिक्री

    मारुति सुजुकी डिजायर ने फिर किया टॉप, ये हैं अगस्त की पांच बेस्टसेलिंग सेडान कारें कार न्यूज
    देश में बढ़ रही EVs की मांग, जानिये अगस्त में कितनी बिकीं इलेक्ट्रिक कारें इलेक्ट्रिक वाहन
    दिल्लीः नई EV नीति के बाद से 40 प्रतिशत तक बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दिल्ली
    भारत में किआ को वाहनों की बिक्री में बढ़त तो MG मोटर ने दर्ज की गिरावट किआ मोटर्स

    टाटा नेक्सन

    टाटा नेक्सन EV की कीमतों में हुई कटौती, 50,000 रुपये सस्ता हुआ प्राइम मॉडल इलेक्ट्रिक कार
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये महिंद्रा एंड महिंद्रा
    साल 2022 में इन पांच गाड़ियों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें मारुति सुजुकी ऑल्टो
    हुंडई क्रेटा और मारुति ब्रेजा को पछाड़ टाटा नेक्सन बनी भारत की बेस्ट सेलिंग SUV टाटा मोटर्स

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023