
मार्च में इन कॉम्पैक्ट SUVs को किया गया पसंद, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा टॉप पर
क्या है खबर?
इस साल में ऑटो सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। पिछले साल मार्च के मुकाबले इस साल मार्च में खूब वाहन बिके हैं।
कॉम्पैक्ट SUVs समेत सभी सेगमेंट्स की बिक्री में खूब इजाफा हुआ है।
मार्च, 2021 में कुल 58,217 कॉम्पैक्ट SUVs की बिक्री हुई है। यह मार्च, 2020 में बिकी 17,283 यूनिट्स से 235 प्रतिशत अधिक है।
इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा बिकी है। इसके अलावा बिकने वाली अन्य कारों की लिस्ट नीचे देखें।
सेल
सबसे ज्यादा बिकी ये कारें
मार्च, 2021 में कॉम्पैक्ट SUVs सेगमेंट में ग्राहकों पर मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा का जादू चला है। इसकी सबसे ज्यादा 11,274 यूनिट्स बिकी हैं। यह पिछले साल इसी माह में बिकी 5,513 यूनिट्स से 104.50 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, दूसरे नंबर पर रही हुंडई वेन्यू की पिछले महीने 10,722 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मार्च, 2020 में इसकी 6,127 यूनिट्स बिकी थी। इसका मतलब इसकी बिक्री में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
सेल
टाटा नेक्सन और किआ सोनेट की बिकी इतनी यूनिट्स
इसके बाद लिस्ट में तीसरा नंबर टाटा नेक्सन का है। मार्च, 2021 में इसकी 8,683 यूनिट्स बिकी हैं। यह मार्च, 2020 में हुई 2,646 यूनिट्स की बिक्री से 228 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, चौथे नंबर पर 8,498 यूनिट्स की बिक्री के साथ किआ सोनेट है। मार्च, 2020 में इसकी एक भी यूनिट्स नहीं बिकी थी। वहीं, इसकी फरवरी, 2020 में 7,997 यूनिट्स बिकी थी। इसका मतलब फरवरी, 2021 की अपेक्षा इसने मार्च में 6.26 प्रतिशत अधिक यूनिट्स बेची हैं।
सेल
फोर्ड इकोस्पोर्ट और रेनो किगर भी है लिस्ट में शामिल
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs की लिस्ट में फोर्ड की इकोस्पोर्ट 5,487 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। मार्च, 2020 में इसकी 2,197 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी बिक्री में 149.75 प्रतिशत की इजाफा हुआ है।
इसके बाद अगला यानी छठा नंबर रेनो किगर का है। पिछले महीने इसकी 3,839 यूनिट्स बिकी हैं। मार्च, 2020 में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी। वहीं, फरवरी, 2021 में कुल 3,226 किगर बिकी थी।
सेल
टोयोटा अर्बन क्रूजर और निसान मैग्नाइट भी बिकी खूब
सातवें नंबर पर टोयोटा की अर्बन क्रूजर है। इसकी मार्च, 2021 में 3,162 यूनिट्स बिकी हैं। मार्च, 2020 में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी। हालांकि, फरवरी, 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री में मार्च में 24.05 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फरवरी में 2,549 अर्बन क्रूज बिकी।
आठवें नंबर पर रही निसान मैग्नाइट की मार्च, 2021 में 2,987 यूनिट्स बिकी। मार्च, 2020 में शून्य निसान बिकी थी। वहीं, फरवरी, 2021 में मार्च, 2021 से अधिक 2,991 यूनिट्स बिकी थी।
सेल
इन कारों ने भी बनाई सूची में अपनी जगह
लिस्ट में नौवें स्थान पर महिंद्रा XUV300 है। मार्च, 2021 में इसकी 2,587 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह मार्च, 2020 में हुई 814 यूनिट्स की बिक्री से 217.81 प्रतिशत अधिक है।
इसके अलावा पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs की लिस्ट में 10वें स्थान पर होंडा की WR-V है। इसकी 978 यूनिट्स बिकी हैं। मार्च, 2020 में इसकी 86 यूनिट्स बिकी थी। इसका मतलब इसकी बिक्री में 1,037 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।