Page Loader
हुंडई क्रेटा अप्रैल में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, जानिए शीर्ष-10 मॉडल 
हुंडई क्रेटा को पिछले महीने सबसे ज्यादा ग्राहक मिले हैं (तस्वीर: हुंडई)

हुंडई क्रेटा अप्रैल में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, जानिए शीर्ष-10 मॉडल 

May 13, 2025
01:16 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता हुंडई मोटर कंपनी ने पिछले महीने SUV सेगमेंट में दबदबा कायम किया है। उसकी हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनकर उभरी है। अप्रैल में इस गाड़ी को 17,016 खरीदार मिले हैं, जो पिछले साल इसी महीने बिकीं 15,447 गाड़ियों की तुलना में सालाना 10.16 फीसदी कम है। यह मार्च में भी 18,059 बिक्री के साथ पहले पायदान पर रही थी। क्रेटा के बाद 16,971 बिक्री के साथ मारुति ब्रेजा दूसरे नंबर पर है।

स्कॉर्पियो 

महिंद्रा स्कॉर्पियो की स्थिति में आया उछाल 

अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्कॉर्पियो रेंज बिक्री में 4.91 फीसदी की उछाल लगाते हुए 5वें से तीसरे पायदान पर पर पहुंच गई है। इस SUV को 15,534 खरीदार मिले हैं। दूसरी तरफ टाटा नेक्सन ने बिक्री में 38.40 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ चौथे स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। इसकी बिक्री अप्रैल, 2024 की 11,168 की तुलना में पिछले महीने बढ़कर 15,457 हो गई। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 14,345 बिक्री हासिल कर 5वें पायदान पर पहुंच गई है।

टाटा पंच 

टाटा पंच को मिले इतने खरीदार 

सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की सूची में टाटा पंच छठे पायदान पर रही है, जिसे 12,496 ग्राहक मिले हैं। यह पिछले साल इसी महीने बिकीं 19,158 पंच की तुलना में सालाना 34.77 फीसदी कम है। इसके बाद महिंद्रा थार का नंबर आता है, जो 10,703 घरों में पहुंची है। इसी प्रकार महिंद्रा बोलेरो (8,380), किआ सोनेट (8,068) और हुंडई वेन्यू (7,953) इस सूची में क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें पायदान पर रही हैं।