Page Loader
मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा ने पिछले साल बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां, जानिए इनके आंकड़े 
मारुति सुजुकी पिछले साल सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनी रही है (तस्वीर: एक्स/@MSArenaOfficial)

मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा ने पिछले साल बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां, जानिए इनके आंकड़े 

Jan 09, 2025
07:14 am

क्या है खबर?

भारतीय बाजार में पिछले साल कारों की बिक्री जबरदस्त हुई है। सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली शीर्ष 4 कार निर्माताओं ने अब तक की सर्वाधिक वार्षिक दर्ज की है। मारुति सुजुकी सूची में शीर्ष पर रही है। उसने पिछले साल 17.55 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं, जो 2023 में बिकीं 17.07 लाख की तुलना में सालाना 3 प्रतिशत अधिक है। हुंडई 6.05 लाख बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि 2023 में 6.02 लाख बिकी थीं।

बढ़त

इन कंपनियों की बिक्री में हुआ इजाफा 

टाटा मोटर्स ने पिछले साल 5.62 लाख बिक्री के साथ 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इसकी तुलना में 2023 में 5.5 लाख कार बेची गईं। इसके साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सालाना आधार पर 22 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 5.28 लाख गाड़ियां बेचकर चौथे स्थान पर कब्जा जमाया है। 5वें पायदान पर रही टोयोटा ने भी 36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं।

गिरावट 

इन कंपनियों को बिक्री में हुआ नुकसान 

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स को 2024 में 4 प्रतिशत की गिरावट झेलनी पड़ी है। इस दौरान उसने 2.45 लाख गाड़िया बेचकर छठे स्थान पर कब्जा जमाया है। होंडा को 19 प्रतिशत की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा और उसने 68,658 गाड़ियाें की बिक्री करते हुए 7वें स्थान पर कब्जा जमाया है। इसी प्रकार MG मोटर्स (61,214), फॉक्सवैगन (42,000) और रेनो (41,729) पिछले साल की बिक्री में गिरावट के साथ क्रमश: 8वां, 9वां और 10वां स्थान हासिल किया।