Page Loader
मारुति ब्रेजा पिछले महीने रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV, जानिए शीर्ष-10 गाड़ियां 
पिछले महीने मारुति ब्रेजा और टाटा पंच शीर्ष-2 कॉम्पैक्ट SUV रही हैं

मारुति ब्रेजा पिछले महीने रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV, जानिए शीर्ष-10 गाड़ियां 

Jan 07, 2025
02:31 pm

क्या है खबर?

भारतीय बाजार में हर महीने हाेने वाली गाड़ियों की बिक्री में कॉम्पैक्ट SUVs का दबदबा रहता है। पिछले महीने इस सेगमेंट में मारुति ब्रेजा शीर्ष पर है। दिसंबर, 2023 में 12,844 ब्रेजा की तुलना में पिछले महीने 17,336 गाड़ियां बिकी हैं। यह सालाना 35 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। इस सूची में टाटा पंच दूसरे पायदान पर है। दिसंबर, 2024 में इसे 15,073 खरीदार मिले हैं, जो पिछले साल इसी महीने बिकी 13,787 गाड़ियों से 9 फीसदी ज्यादा है।

गिरावट 

इन गाड़ियों की बिक्री में आई गिरावट 

लंबे समय तक लोगों में पसंदीदा रही टाटा नेक्सन पिछले महीने 11 फीसदी की गिरावट के साथ तीसरे पायदान पर रही है। यह दिसंबर, 2023 में 15,284 की तुलना में 13,536 ग्राहकों तक पहुंची है। इसी के साथ मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 10,752 बिक्री के साथ इस सूची में चौथे पायदान पर रही है। इसकी तुलना में पिछले साल दिसंबर में इसकी 9,692 बिक्री रही थी। मामूली गिरावट के साथ वेन्यू 10,265 बिक्री दर्ज करते हुए 5वें स्थान पर रही।

बढ़त 

थार की बिक्री में हुआ इतना इजाफा 

महिंद्रा थार सालाना 32 फीसदी की बढ़त के साथ 7,659 बिक्री दर्ज करते हुए छठे पायदान पर रही है। इसकी तुलना में दिसंबर, 2023 में 5,793 थार रही थी। 7वें पायदान पर भी महिंद्रा की XUV300 का कब्जा रहा है, जिसने 97 फीसदी की बढ़त के साथ 7,000 बिक्री दर्ज की है। हुंडई एक्सटर (5,270), किआ सोनेट (3,337) और टोयोटा अर्बन क्रूजर तैसर (2,628) बिक्री सूची में क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें पायदान पर रही हैं।