NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / पिछले महीने हुंडई क्रेटा का दिखा जलवा, सबसे ज्याद बिकीं ये मिड साइज SUVs
    ऑटो

    पिछले महीने हुंडई क्रेटा का दिखा जलवा, सबसे ज्याद बिकीं ये मिड साइज SUVs

    पिछले महीने हुंडई क्रेटा का दिखा जलवा, सबसे ज्याद बिकीं ये मिड साइज SUVs
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 08, 2021, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पिछले महीने हुंडई क्रेटा का दिखा जलवा, सबसे ज्याद बिकीं ये मिड साइज SUVs

    नए साल की शुरुआत होने के साथ ही भारत में ऑटो सेक्टर ने तेजी पकड़ ली थी। जनवरी और फरवरी में कई ऑटो कंपनियों ने अपनी बिक्री में इजाफा किया है। हैचबैक से लेकर सेडान तक, सभी सेगमेंट्स की कारों की खूब बिक्री हुई है। वहीं, ग्राहकों पर मिड साइज SUVs का भी जादू चला है और इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUVs की लिस्ट नीचे देखें।

    पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये कारें

    इस लिस्ट में हुंडई की क्रेटा ने बाजी मारी है। फरवरी, 2021 में इसकी कुल 12,428 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल इसी महीने में हुई 700 यूनिट्स की बिक्री से कई गुना ज्यादा है। वहीं, पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUVs की लिस्ट में दूसरे नंबर पर किआ सेल्टोस है। हालांकि, इसकी फरवरी, 2021 में फरवरी, 2020 की तुलना में 40.78 प्रतिशत कम 8,305 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    अगला नंबर है MG और महिंद्रा की कारों का

    पिछले महीने MG हेक्टर की भी काफी बिक्री हुई है। इसलिए वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। पिछले साल इसी महीने की अपेक्षा इस साल इसकी बिक्री में 200.66 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फरवरी, 2021 में इसकी 3,662 यूनिट्स बिकी हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो है। इसकी पिछले साल की अपेक्षा इस साल फरवरी में 134.68 प्रतिशत अधिक 3,532 यूनिट्स की बिक्री हुई है। फरवरी, 2020 में कुल 1,505 स्कॉर्पियो बिकी थी।

    इस कारों ने हासिल किया पांचवां और छठा नंबर

    फरवरी, 2021 में सबसे ज्यादा बिकी मिड साइज SUV की लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी S-क्रॉस है। पिछले महीने इसकी कुल 2,505 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बता दें कि पिछले साल इसी महीने में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी। इसके अलावा छठे नंबर पर टाटा की हैरियर है। पिछले महीने इसकी 2,030 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो फरवरी, 2020 में बिकी 641 यूनिट्स से 216.6 प्रतिशत अधिक है।

    सातवें और आठवें नंबर पर हैं ये कारें

    टाटा हैरियर के बाद सातवें नंबर पर कंपनी की लोकप्रिय कार सफारी है। फरवरी, 2021 में इसकी 1,707 यूनिट्स बिकी है। वहीं, पिछले साल फरवरी में इसकी एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई थी। इसके बाद लिस्ट में अगला नाम जीप कम्पास का है। फरवरी, 2021 में इसकी फरवरी, 2020 की अपेक्षा 65.62 प्रतिशत अधिक 1,103 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल इसी महीने में इसकी कुल 666 यूनिट्स बिकी थी।

    ये कारें भी शामिल हैं लिस्ट में

    इन सभी कारों के अलावा फरवरी, 2021 में बिकी सबसे ज्यादा मिड साइज SUVs की लिस्ट में नौवें स्थान पर महिंद्रा की XUV500 है। इसकी पिछले महीने कुल 829 यूनिट्स बिकी थी, जो फरवरी, 2020 में बिकी 344 यूनिट्स से 140.99 प्रतिशत अधिक है। वहीं, दसवें नंबर पर रेनो की डस्टर है। फरवरी, 2021 में इसकी 377 यूनिट्स बिकी। हालांकि, यह फरवरी, 2020 में बिकी 642 यूनिट्स से 47.51 प्रतिशत कम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हुंडई मोटर कंपनी
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    जीप कम्पास

    ताज़ा खबरें

    ऐपल ने AR हेडसेट का लॉन्च किया स्थगित, MR हेडसेट को जल्द करेगी पेश- रिपोर्ट ऐपल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरे मैच में झटके चार विकेट मोहम्मद सिराज
    फिर दिखेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, नीरज पांडे की फिल्म में दिखेंगे साथ अजय देवगन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम

    हुंडई मोटर कंपनी

    हुंडई लेकर आ रही आयोनिक-5, आयोनिक-6 और नेक्सा कार, ऑटो एक्सपो में दिखेगी झलक हुंडई
    हुंडई आयोनिक-5 की बुकिंग शुरू, जनवरी में लॉन्च होगी यह बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार हुंडई
    टाटा पंच को टक्कर देने हुंडई ला रही माइक्रो SUV, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट हुंडई
    हुंडई वरना फेसलिफ्ट ADAS तकनीक के साथ जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक सेडान कार

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट पर चल रहा काम, 9 जनवरी को होगी लॉन्च महिंद्रा थार

    जीप कम्पास

    जीप कम्पास SUV हुई महंगी, कीमत में 1.8 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी ऑटोमोबाइल
    स्पोर्टी लुक में लॉन्च हुई सिट्रॉन C5 फेसलिफ्ट, कीमत 36.67 लाख रुपये से शुरू ऑटोमोबाइल
    ADAS तकनीक के साथ लॉन्च हुई नई हुंडई टक्सन SUV, जानिए क्या कुछ मिलेगा नया हुंडई मोटर कंपनी
    जल्द आएगा जीप कंपास SUV का पांचवी एनिवर्सरी एडिशन जीप

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023