NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / फरवरी में इन कंपनियों ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन, देखें टॉप 10 की लिस्ट
    ऑटो

    फरवरी में इन कंपनियों ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन, देखें टॉप 10 की लिस्ट

    फरवरी में इन कंपनियों ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन, देखें टॉप 10 की लिस्ट
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 11, 2021, 09:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फरवरी में इन कंपनियों ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन, देखें टॉप 10 की लिस्ट

    पिछले महीने वाहनों की धमाकेदार बिक्री हुई है। ज्यादातर ऑटो कंपनियों ने अपनी बिक्री में इजाफा दर्ज किया है। पेट्रोल और डीजल वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की भी अच्छी बिक्री हुई है। हीरो इलेक्ट्रिक से लेकर MWE इलेक्ट्रिकल तक कई ऑटो कंपनियों ने अपनी बिक्री में पिछले साल फरवरी की अपेक्षा इस साल फरवरी में इजाफा किया है। आइये, जानें फरवरी में किस कंपनी ने बेचे कितने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन और किसकी बिक्री में गिरावट आई।

    पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये कंपनियां

    इस साल फरवरी में सबसे ज्यादा हीरो इलेक्ट्रिक ने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 2,201 वाहन बेचे हैं, जो फरवरी, 2020 में बिके 614 वाहनों से कई गुना अधिक हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओकिनावा है। इसने फरवरी, 2020 की तुलना में फरवरी, 2021 में 59.49 प्रतिशत अधिक 1,059 वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल इसी महीने में इसके कुल 664 दोपहिया वाहन बिके थे।

    तीसरा और चौथा नंबर इन कंपनियां ने किया हासिल

    लिस्ट में तीसरे नंबर पर एम्पेयर का नाम है। इसने पिछले महीने कुल 800 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। वहीं, फरवरी, 2020 में कुल 286 वाहनों की बिक्री हुई थी, जो कि इस साल इसी महीने में हुई बिक्री से काफी कम है। इसके बाद चौथा नंबर एथर एनर्जी का है। पिछले महीने इसने कुल 624 यूनिट्स की यूनिट्स की बिक्री की है। फरवरी, 2020 में इसके कुल 369 वाहनों की बिक्री हुई थी।

    पांचवे और छठे नंबर पर हैं ये कंपनियां

    प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ने इस लिस्ट में पाचंवां स्थान हासिल किया है। इसने फरवरी, 2021 में 404 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। वहीं, पिछले साल इसी महीने में इसने एक भी वाहन नहीं बेचा था। वहीं, अब लिस्ट में छठा नंबर बेनलिंग का है। पिछले महीने इसने 254 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि फरवरी, 2020 में हुई पांच यूनिट्स की बिक्री से कई गुना अधिक है।

    सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं ये कंपनियां

    TVS ने फरवरी में कुल 208 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल इसी महीने में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी थी। इसके बाद आठवें स्थान पर जितेंद्र न्यू इलेक्ट्रिक व्हीकल ने फरवरी, 2021 में कुल 124 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। इसने पिछले साल फरवरी में केवल पांच वाहन बेचे थे। नौवें नंबर पर बजाज है। फरवरी, 2021 में इसने 111 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। फरवरी 2020 में इसकी 25 यूनिट्स बिकी थी।

    10वां स्थान है इसका

    पिछले महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री करने वाली टॉप 10 ऑटो कंपनियों की लिस्ट में MEW इलेक्ट्रिकल्स दसवें स्थान पर है। इसने पिछले महीने कुल 80 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे हैं। फरवरी, 2020 में इसके एक भी वाहन नहीं बिके थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    TVS मोटर

    इलेक्ट्रिक वाहन

    दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देने होंगे कम पैसे, बिजली दरों में कटौती दिल्ली
    इलेक्ट्रिक बाइक्स KM3000 और KM4000 का धमाल, चार दिन में बुक हुईं 6,000 से अधिक यूनिट्स ऑटोमोबाइल
    NIJ ने किफायती दाम में लॉन्च किए QV60 समेत ये तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ऑटोमोबाइल
    जगुआर I-पेस की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किए शोरूम ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    इन फीचर्स के साथ लेम्बोर्गिनी ने उरस SUV का पर्ल कैप्सूल एडिशन भारत में किया लॉन्च भारत की खबरें
    बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के दामों में हजारों रुपये का इजाफा, जानें नई कीमत इलेक्ट्रिक स्कूटर
    TVS ने भारत में उतारी नई अपाचे RTR 160 4V, जानें फीचर्स और कीमत भारत की खबरें
    वोल्वो ने भारत में अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV XC40 से उठाया पर्दा, जून से होगी बुकिंग भारत की खबरें

    TVS मोटर

    TVS अपाचे RTR 200 4V का नया वेरिएंट लॉन्च, दिया गए ये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    पिछले महीने हीरो ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन, देखें बाकी कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट्स रॉयल एनफील्ड बाइक
    बेहतर माइलेज और फीचर्स के साथ TVS ने उतारी नई स्टार सिटी प्लस ऑटोमोबाइल
    TVS स्टार सिटी प्लस सहित ये हैं देश में उपलब्ध 110cc सेगमेंट की धांसू बाइक्स होंडा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023