LOADING...
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो सकती है बेकार, भूलकर भी न करें ये गलतियां
इलेक्ट्रिक कार में बैटरी सबसे अहम पार्ट होता है

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो सकती है बेकार, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Mar 29, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक कार में सबसे जरूरी पार्ट बैटरी होता है और इसी के कारण इन गाड़ियों की कीमत ज्यादा होती है। ऐसे में बैटरी को सही रखना बहुत जरूरी है। लापरवाही के कारण बैटरी जल्द खराब हो सकती है, जिससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। बैटरी को बदलवाना आपकी जेब पर भारी पड़ता है। आइये जानते हैं इलेक्ट्रिक कार की बैटरी किन बातों की अनदेखी करने से खराब हो सकती है।

फास्ट चार्जिंग  

फास्ट चार्जिंग से हो सकता है नुकसान

लोग समय बचाने के लिए फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कार 30-45 मिनट में चार्ज हो जाती है, जबकि साधारण चार्जर से इसमें 7-8 घंटे लगते हैं। फास्ट चार्जिंग में बैटरी को कम समय में ज्यादा पावर दी जाती है, जिससे गर्मी पैदा होती है। यह धीरे-धीरे बैटरी की आंतरिक संरचना को बिगाड़ देते हैं। इससे यह जल्द खराब हो जाती है। ऐसे में रोजाना घर पर सामान्य चार्जर का इस्तेमाल करना ही बेहतर होता है।

ओवरचार्जिंग 

ज्यादा चार्ज करना पड़ेगा भारी 

बैटरी फुल चार्जिंग: कार की बैटरी को 100 फीसदी चार्ज नहीं करना चाहिए। ओवर चार्जिंग की वजह से बैटरी के आंतरिक सेल खराब हो जाते हैं और वह जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है। इसे फोन की ही तरह 20-80 फीसदी के बीच चार्ज रखना अच्छा रहता है। ओवरहीटिंग से नुकसान: आप कार को धूप में खड़ी रखते हैं तो बैटरी गर्म हो जाती है। इस दौरान चार्ज करने पर बैटरी और ओवरहीट हो सकती है, जिससे सेल को नुकसान होगा।

Advertisement

तेज ड्राइविंग 

ड्राइविंग करते समय नहीं करें यह गलती 

बार-बार चार्जिंग: कई लोगों की आदत होती है कि बैटरी थोड़ी-सी डिस्चार्ज होने के बाद उसे प्लग-इन कर देते हैं। ऐसे में बार-बार बैटरी को चार्ज करना उसकी लाइफ को कम कर देता है। तेज रफ्तार में ड्र्राइविंग: इलेक्ट्रिक कार को चलाने की आदत भी बैटरी पर असर डालती है। अगर, आप कार को तेज रफ्तार में चलाते हैं और फिर अचानक ब्रेक लगाते हैं तो इससे बैटरी पर दबाव पड़ता है। इससे बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।

Advertisement