LOADING...
मर्सिडीज V-क्लास से लेकर ऑडी SQ8 तक, अगले महीने लॉन्च होंगी ये गाड़ियां
कार निर्माता अगले महीने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है

मर्सिडीज V-क्लास से लेकर ऑडी SQ8 तक, अगले महीने लॉन्च होंगी ये गाड़ियां

Feb 28, 2026
04:42 pm

क्या है खबर?

पिछले महीने मारुति सुजुकी E-विटारा से लेकर फॉक्सवैगन टायरोन R-लाइन और पंच EV फेसलिफ्ट लॉन्च के साथ फरवरी काफी हलचल भरा रहा है। कई कार निर्माता कंपनियां मार्च में भी नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगले महीने मर्सिडीज-बेंज, रेनो, ऑडी और स्कोडा भी नई कार लाने की तैयारी कर रही है। आइये जानते हैं अगले महीने कार निर्माताओं की ओर से लॉन्च होने वाली आगामी गाड़ियां कौनसी होंगी।

#1

मर्सिडीज V-क्लास: 1 करोड़ रुपये

मर्सिडीज-बेंज अगले महीने 3 मार्च को V-क्लास को फिर से लॉन्च करने जा रही है। इस मॉडल का उत्पादन 2022 में बंद कर दिया गया था, लेकिन आने वाला लग्जरी कार यहां बिकने वाली पिछली V-क्लास का ही अपडेटेड वर्जन होगा। यह 8, 7, दूसरी और तीसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स के साथ 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध है। इसकी कीमत 1-1.5 करोड़ रुपये के बीच होगी।

#2

रेनो डस्टर: 10 लाख रुपये

भारत में 2022 में बंद हो चुकी रेनो डस्टर 17 मार्च को वापसी करने जा रही है। इसमें स्लिम आइब्रो स्टाइल LED DRL और ग्रिल पर लगा बड़ा सा डस्टर बैज इसे दमदार लुक देता है। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले समेत कई फीचर्स मिलते हैं। गाड़ी में 2 टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ-साथ एक स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन विकल्प भी मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

Advertisement

#3

ऑडी SQ8: 1.9 करोड़ रुपये

लग्जरी कार निर्माता 17 मार्च को ही अपनी फ्लैगशिप SUV का SQ8 वेरिएंट पेश करेगी। स्टैंडर्ड और टॉप-रेंज RS Q8 वेरिएंट के बीच स्थित होगा। SQ8 में RS Q8 वाला ही 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन (507hp/770Nm) लगा होगा। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। यह 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.1 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी कीमत 1.9 करोड़ रुपये के आस-पास होगी। यह मर्सिडीज-बेंज GLE 53 AMG कूपे और पोर्श केयेन GTS से मुकाबला करेगी।

Advertisement

#4

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट: 10.60 लाख रुपये

अपडेटेड स्कोडा कुशाक में नया एक्सटीरियर डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम केबिन और कई नए फीचर्स के साथ-साथ कुछ अहम मैकेनिकल बदलाव मिलेंगे। नए फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ और पीछे की सीटों के लिए मसाज फंक्शन दिया जाएगा। कार में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध होगा। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 10.60 लाख रुपये के आस-पास होगी।

#5

टोयोटा एबेला: 15 लाख रुपये

टोयोटा इस महीने अपनी अर्बन क्रूजर एबेला की कीमत घोषित कर सकती है, जो मारुति E-विटारा का रीबैज मॉडल है। यह 2 बैटरी विकल्पों- 49kWh और 61kWh में उपलब्ध होगी। इसकी बड़ी बैटरी 543 किलोमीटर तक की रेंज देने सकती है, जबकि छोटी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 440 किलोमीटर तक दौड़ेगी। यह 8 साल की बैटरी वारंटी, बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) रेंटल विकल्प के साथ आएगी। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) हो सकती है।

Advertisement