LOADING...
फाक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट से लेकर टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला, अप्रैल में देंगी दस्तक
MG मोटर्स टोयोटा फॉर्च्यूनर की टक्कर में मैजेस्टर SUV लॉन्च करेगी MG मोटर्स टोयोटा फॉर्च्यूनर की टक्कर में मैजेस्टर SUV लॉन्च करेगी

फाक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट से लेकर टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला, अप्रैल में देंगी दस्तक

Mar 30, 2026
01:07 pm

क्या है खबर?

ऑटोमोबाइल बाजार में मार्च व्यस्तताओं से भरा रहा है। इस दौरान स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट, रेनो डस्टर जैसी लोकप्रिय मिडसाइज SUV ने दस्तक दी। इसके साथ ही हुंडई एक्सटर और वरना को फेसलिफ्ट मिला, जबकि किआ सोनेट और टाटा हैरियर EV के वेरिएंट में बदलाव किए गए और लेक्सस की पहली इलेक्ट्रिक कार ES 500e लॉन्च हुई। अप्रैल में कई कार निर्माता अपने मॉडल लाने की तैयारी में हैं। आइये जानते हैं अगले महीने कौनसी कारें दस्तक देंगी।

#1

फाक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट

फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल 9 अप्रैल को लॉन्च होगा। स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की तरह अपडेटेड टाइगुन में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसमें कनेक्टेड LED हेडलाइट्स, चमकदार फॉक्सवैगन लोगो और स्लीकर LED टेललाइट्स मिलती हैं। इंटीरियर में 10.25-इंच का बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। फेसलिफ्टेड टाइगुन की कीमत मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 10.58 लाख रुपये से अधिक रहने की उम्मीद है।

#2

MG मैजेस्टर

MG मोटर्स टोयोटा फॉर्च्यूनर के मुकाबले में अगले महीने मैजेस्टर लॉन्च करेगी। 3-पंक्ति वाली यह SUV 2 ट्रिम्स- शार्प और सैवी में उपलब्ध होगी, जिसमें फुली लोडेड ट्रिम के लिए 6 और 7-सीटर विकल्प मिलेंगे। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन के साथ रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों सेटअप होंगे। इसका बॉक्सी सिल्हूट, वर्टीकल LED हेडलाइट्स, 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक क्लैडिंग के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्च, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और ट्विन एग्जॉस्ट आउटलेट मिलेंगे।

Advertisement

#3

मर्सिडीज-बेंज CLA EV

मर्सिडीज-बेंज अप्रैल में CLA को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी। यह केवल एक 250+ ट्रिम में उपलब्ध होगी और इसमें 85.5kWh बैटरी पैक दिया जाएगा, जो 792 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें क्लोज्ड ग्रिल पर स्टार-आकार की LED लाइट्स, LED DRLs और प्रोजेक्टर LED DRLs, 18-इंच के रिम्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स भी हैं। अंदर की तरफ, ड्यूल स्क्रीन सेटअप है, जिसमें MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम वाला 14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसकी कीमत 55 लाख रुपये के आस-पास होगी।

Advertisement

#4

टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला

मारुति सुजुकी E-विटारा का रीबैज मॉडल अर्बन क्रूजर एबेला अप्रैल में लॉन्च होगी। इसे जनवरी में पेश किया गया था। एबेला 3 ट्रिम्स- E1, E2 और E3 में उपलब्ध होगी, जिसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे और यह 543 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इंटीरियर E-विटारा के बिल्कुल समान है, जिसमें ड्यूल-डिजिटल डिस्प्ले, फिक्स्ड सिंगल-पेन ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं हैं। इसकी शुरुआती कीमत 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।

Advertisement