NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अक्टूबर में दिखा हीरो स्पलेंडर का जलवा, सबसे ज्यादा बिकी ये 10 बाइक्स
    अगली खबर
    अक्टूबर में दिखा हीरो स्पलेंडर का जलवा, सबसे ज्यादा बिकी ये 10 बाइक्स

    अक्टूबर में दिखा हीरो स्पलेंडर का जलवा, सबसे ज्यादा बिकी ये 10 बाइक्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 22, 2020
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    भारत में इस फेस्टिव सीजन में टू व्हीलर्स का जलवा देखने को मिला है। पिछले महीने बाइक्स की जमकर बिक्री हुई है।

    हीरो स्पलेंडर को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है और वह इस साल अक्टूबर माह में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है।

    सिर्फ हीरो स्पलेंडर ही नहीं बल्कि अन्य बाइक्स जैसे हीरो HF डीलक्स, बजाज पल्सर, होंडा CB शाइन, हीरो ग्लैमर और हीरो पैशन आदि की भी बंपर बिक्री हुई है।

    बिक्री

    इस साल बिकी कुल कितनी बाइक्स?

    पिछले महीने कुल 11,54,518 बाइक्स की बिक्री हुई है, जो पिछले साल अक्टूबर माह में बिकी यूनिट्स से 2,29,660 ज्यादा है।

    इस साल बिक्री में 24.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    अक्टूबर, 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 की लिस्ट में पहला नंबर हीरो स्पलेंडर का है और दूसरे स्थान पर हीरो की ही बाइक HF डीलक्स है।

    इस महीने हीरो स्पलेंडर की 3,15,798 और HF डीलक्स की 2,33,061 यूनिट्स बिकी।

    लोकप्रिय बाइक्स

    बजाज पल्सर और होंडा CB शाइन की भी हुई बंपर बिक्री

    हीरो HF डीलक्स के बाद लिस्ट में तीसरा नाम बजाज की लोकप्रिय बाइक पल्सर का है।

    अक्टूबर में इसकी 1,38,218 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल अक्टूबर के मामले में 44.72 प्रतिशत अधिक है।

    इसके बाद चौथे नंबर पर होंडा की बाइक CB शाइन है। इस साल अक्टूबर में इसकी 1,18,547 यूनिट्स बिकी हैं।

    बता दें कि पिछले साल अक्टूबर की अपेक्षा इस साल इसकी बिक्री में 35.11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

    लोकप्रिय बाइक्स

    पांचवें और छठे नंबर पर हैं हीरो की ये बाइक्स

    इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हीरो की दमदार बाइक ग्लैमर का नाम है। अक्टूबर, 2020 में कंपनी ने इसकी 78,439 यूनिट्स बेची।

    पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में 91.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    इसके बाद छठे स्थान पर भी हीरो की पैशन बाइक है। इस साल अक्टूबर में इसकी कुल 75,540 यूनिट्स बिकी, जो साल 2019 में अक्टूबर में हुई बिक्री से 64.47 प्रतिशत अधिक है।

    लोकप्रिय बाइक्स

    बजाज की ये दो बाइक्स हैं सातवें और आठवें नंबर पर

    इस साल अक्टबूर में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में सातवें नंबर पर बजाज प्लेटिना है।

    इसकी कुल 60,967 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में कंपनी ने 13.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

    इसके बाद आठवें नंबर पर बजाज CT है। अक्टूबर, 2020 में कंपनी ने इसकी 51,052 यूनिट्स बेची है, जो पिछले साल अक्टूबर में हुई ब्रिकी से 16.97 प्रतिशत कम है।

    लोकप्रिय बाइक्स

    लिस्ट में ये बाइक्स भी हैं शामिल

    ऊपर बताई गईं बाइक्स के अलावा लिस्ट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और TVS अपाचे का नाम भी शामिल है।

    अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में नौवें नंबर पर क्लासिक 350 और दसवें नंबर पर TVS अपाचे है।

    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 41,953 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 7.75 प्रतिशत अधिक हैं।

    वहीं, TVS अपाचे की कुल 40,943 यूनिट्स बिकी हैं। इस साल इसकी बिक्री में 20.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री दिखाएंगे जम्मू-कश्मीर की पहली वंदे भारत को हरी झंडी; क्या-क्या सुविधाएं, कितना आसान होगा सफर? नरेंद्र मोदी
    कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,400 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी नासा
    'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर जारी, लोग बोले- अब यही फिल्म लगाएगी बॉलीवुड का बेड़ा पार अनुराग बसु
    हुंडई वरना फेसलिफ्ट पर चल रहा काम, पहली बार दिखी झलक  हुंडई मोटर कंपनी

    होंडा

    साल 2019 में भारत में लॉन्च होने जा रही हैं ये 5 सस्ती कारें मारुति सुजुकी
    रक्षाबंधन: इस राखी अपनी बहन को दें खास गिफ्ट, इन स्टाइलिश स्कूटर्स पर करें विचार भारत की खबरें
    होंडा की इन कारों पर मिल रही 2.5 लाख रुपये तक की छूट, जल्द उठाएं फायदा ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये का भारी-भरकम डिस्काउंट मारुति सुजुकी

    ऑटोमोबाइल

    इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों को हीरो दे रही शानदार ऑफर्स, उठाएं लाभ ऑटो
    ये हैं भारत में मिलने वाली सस्ती कन्वर्टेबल कारें, खुली कार में सफर को बनाए मजेदार ऑटो
    अक्टूबर में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, टॉप पर रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट मारुति सुजुकी
    लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च हुई नई i20, 6.80 लाख से शुरू है कीमत हुंडई मोटर कंपनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025