NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मार्च में लॉन्च हुई ये बाइक्स रफ्तार में सबसे तेज, 306kmph तक है टॉप स्पीड
    अगली खबर
    मार्च में लॉन्च हुई ये बाइक्स रफ्तार में सबसे तेज, 306kmph तक है टॉप स्पीड

    मार्च में लॉन्च हुई ये बाइक्स रफ्तार में सबसे तेज, 306kmph तक है टॉप स्पीड

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 01, 2021
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    पिछले महीने भारत में ऑटो कंपनियों ने कई धांसू बाइक्स लॉन्च की हैं, जिसमें कुछ नए मॉडल्स और कुछ अपडेटेड मॉडल्स शामिल हैं।

    मार्च में लॉन्च हुई कई बाइक्स में कुछ ऐसी भी हैं, जो आम बाइक्स से तेज रफ्तार में दौड़ती हैं। इनमें कुछ नई और कुछ पुरानी बाइक्स के नए मॉडल्स भी हैं। इनकी कीमत 42 लाख रुपये तक है।

    हमने आज यहां इन बाइक्स के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताया है।

    #1

    2021 कावासाकी निंजा 300 और बेनेली TRK 502X

    कावासाकी ने मार्च में अपनी लोकप्रिय बाइक निंजा 300 का 2021 मॉडल लॉन्च किया था। इसमें BS6 कंप्लायंट 296cc का इंजन दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 182 किलोमीटर प्रति घंटा और कीमत 3.18 लाख रुपये है।

    मार्च में लॉन्च हुए TRK 502X के 2021 मॉडल में BS6 कंप्लायंट 500cc का इंजन दिया गया है, जो 46.8bhp की अधिकतम पावर और 46Nm का टॉर्क देता है।

    इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा और शुरुआती कीमत 5.19 लाख रुपये है।

    #1

    होंडा CB500X और 2021 CB650R

    पिछले महीने लॉन्च हुईं होंडा की CB500X में 471cc का इंजन लगा है। इसकी कीमत 6.87 लाख रुपये है, लेकिन अन्य बाइक्स की अपेक्षा इसकी टॉप स्पीड कम 110 किलोमीटर प्रति घंटा के आस-पास है।

    मार्च में भारतीय बाजार में आई 2021 होंडा CB650R में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 648.72cc का इंजन लगा है। यह 85.8bhp की पावर और 57.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 8.67 लाख रुपये और टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    #4

    2021 CBR650R और डुकाटी स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड

    इनके अलावा होंडा ने मार्च में 2021 CBR650R भी लॉन्च की थी। इसकी टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति लीटर और कीमत 8.88 लाख रुपये है। इसमें में भी CB650R के समान 648.72cc का इंजन दिया गया है।

    डुकाटी ने पिछले महीने स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड लॉन्च की थी। इसमें 803cc का इंजन दिया गया है। यह 72bhp की अधिकतम पावर और 66.2Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 193 किलोमीट प्रति घंटा और कीमत 10.89 लाख रुपये है।

    #5

    2021 कावासाकी निंजा ZX-10R और BMW M 1000 RR

    कावासाकी निंजा ZX-10R के 2021 मॉडल भी मार्च में लॉन्च हो चुका है। इसका 998cc का इंजन 200.22bhp की पावर और 114.9Nm का टॉर्क देता है। इसकी कीमत 14.99 लाख रुपये और टॉप स्पीड 299 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    इनके अलावा BMW की M 1000 RR भी मार्च में लॉन्च हुई थी। इसका 999cc का इंजन 209bhp की पावर और 113Nm का टार्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा और कीमत 42 लाख रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डुकाटी
    होंडा
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    डुकाटी

    महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं ये पांच बेहतरीन सुपर बाइक्स रांची
    डुकाटी ने भारत में लॉन्च की स्क्रैम्बलर रेंज की तीन बाइक्स, शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये ऑटोमोबाइल
    दमदार इंजन्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं नई डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड भारत की खबरें
    पिछले महीने 20 से अधिक दोपहिया वाहन हुए लॉन्च, खरीदने से पहले डालें नजर भारत की खबरें

    होंडा

    होंडा ने कार को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए बनाया 'मास्क', मारेगा 99.8 प्रतिशत वायरस ऑटोमोबाइल
    भारत में महंगी हुई KTM और होंडा की ये बाइक्स, जानिये नई कीमतें ऑटोमोबाइल
    इस महीने होंडा की कारों पर मिल रही 2.5 लाख रुपये तक की छूट ऑटोमोबाइल
    अब भारत में महंगी मिलेंगी TVS और बजाज की ये बाइक्स, कीमतों में हुई बढ़ोतरी ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    सचिन तेंदुलकर के फैन्स को मिल रहा उनकी BMW X5 M खरीदने का मौका, जानें कीमत सचिन तेंदुलकर
    अपाचे RTR 200 4V, पल्सर NS200 और हॉर्नेट 2.0 में कौन सा विकल्प बेहतर? होंडा
    होंडा SP 125 समेत ये बाइक्स देती हैं इस रेंज की बजाज पल्सर को कड़ी टक्कर होंडा
    पिछले कुछ दिनों में भारत में लॉन्च हुईं ये किफायती बाइक्स, जानें कीमतें और फीचर्स भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025