NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा ने दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च की CBR650R और CB650R बाइक्स
    अगली खबर
    होंडा ने दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च की CBR650R और CB650R बाइक्स

    होंडा ने दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च की CBR650R और CB650R बाइक्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 31, 2021
    11:25 am

    क्या है खबर?

    जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी दो बाइक्स 2021 CBR650R और CB650R लॉन्च कर दी हैं।

    बता दें कि 2021 CBR650R एक फुली फेयर्ड बाइक और CB650R नियो स्पोर्ट कैफे रेसर बाइक है।

    इन बाइक्स को पिछले साल पेश कर दिया गया था और अब इन्हें भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

    नई CBR650R और CB650R में कई शानदार फीचर्स और एक समान दमदार इंजन दिया गया है।

    लुक

    कैसा है दोनों बाइक्स का लुक?

    होंडा CBR650R में ढलान वाला ईंधन टैंक, स्टेप्ड अप सीट, बड़ा एग्जॉस्ट और उठी हुई विंडस्क्रीन लगी है।

    इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑल LED सेटअप और ब्लैक आउट एलॉय व्हील लगे हैं। इसे दो कलर मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक और ग्रैंड प्रिक्स रेड में उतारा गया है।

    वहीं, CB650R में LED DRLs, चौड़े हैंडलबार, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट स्टेप अप सीट और गोल हेडलैम्प लगा है। यह कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक कलर में उपलब्ध है।

    इंजन

    बाइक में दिया गया दमदार इंजन

    इंजन की बात करें तो इन दोनों ही बाइक्स में समान इंजन दिए गए हैं।

    2021 होंडा CBR650R और CB650R में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 648.72cc का इनलाइन चार सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है।

    यह इंजन 12,000rpm पर 85.8bhp की अधिकतम पावर और 8,500rpm पर 57.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    बता दें कि यह स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है।

    जानकारी

    इन फीचर्स से लैस हैं बाइक्स

    इनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल लगा है, जो स्पीड, टैकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, वॉटर टेम्परेचर गेज आदि से लैस है। साथ ही इनमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, होंडा इग्निशन सिक्योरिटी सिस्टम (HISS) और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रो (HSTC) की सुविधा दी है।

    सेफ्टी फीचर्स

    सुरक्षा के लिए दिए गए ये फीचर्स

    कंपनी ने इन दोनों बाइक्स में राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

    होंडा CBR650R और CB650R में शोवा मोनो शॉक के साथ शोवा सेपरेट फोर्क फंक्शन बिग पिस्टन (SFF-BP) इंवर्टेड फोर्क्स का उपयोग किया गया है।

    इसके अलावा दोनों बाइक्स में आगे वाले पहिये पर ट्विन डिस्क ब्रेक और पीछे वाले पहिये पर डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है।

    साथ ही इनमें डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है।

    जानकारी

    क्या हैं कीमतें?

    कीमत को देखें तो कंपनी ने नई होंडा CBR650R को 8.88 लाख रुपये में देश में लॉन्च किया है। वहीं, होंडा CB650R को इससे कम 8.67 लाख रुपये में उतारा गया है। ये दोनों कीमतें एक्स शोरुम की हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    होंडा
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025

    भारत की खबरें

    खत्म हुआ इंतजार, भारत में लॉन्च हुई जगुआर की इलेक्ट्रिक SUV I-पेस जगुआर कार
    भारत-पाकिस्तान के सुधरते संबंधों के पीछे UAE का हाथ- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वैक्सीनेशन: 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकेंगे वैक्सीन केंद्र सरकार
    हॉटस्पॉट क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश आने वालों का होगा कोरोना टेस्ट, सरकार ने जारी किए आदेश महाराष्ट्र

    होंडा

    अब भारत में नहीं मिलेंगी होंडा की ये लोकप्रिय कारें, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन ऑटोमोबाइल
    दिसंबर में किन ऑटो कंपनियों ने बेचे बंपर वाहन और किसकी बिक्री में आई गिरावट? मारुति सुजुकी
    होंडा ने कार को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए बनाया 'मास्क', मारेगा 99.8 प्रतिशत वायरस ऑटोमोबाइल
    भारत में महंगी हुई KTM और होंडा की ये बाइक्स, जानिये नई कीमतें ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    बीते कुछ महीनों में क्रेटा और ब्रेजा समेत इन यूटिलिटी व्हीकल्स की हुई सबसे ज्यादा बिक्री मारुति सुजुकी
    अगर नहीं खरीदना चाहते रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 तो इन विकल्पों पर करें विचार रॉयल एनफील्ड बाइक
    सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस समेत ये कारें अप्रैल में भारतीय बाजार में देंगी दस्तक भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुई कोमाकी MX3 इलेक्ट्रिक बाइक, 100 किलोमीटर तक है रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025