NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बेनेली ने भारत में लॉन्च की BS6 TRK 502X, पुराने मॉडल से कम है कीमत
    अगली खबर
    बेनेली ने भारत में लॉन्च की BS6 TRK 502X, पुराने मॉडल से कम है कीमत

    बेनेली ने भारत में लॉन्च की BS6 TRK 502X, पुराने मॉडल से कम है कीमत

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 18, 2021
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    इतालवी दो पहिया वाहन निर्माता बेनेली ने भारत में अपनी BS6 TRK 502X बाइक को लॉन्च कर दिया है।

    इससे पहले कंपनी ने हाल ही में अपनी एडवेंचर टूअरर बाइक BS6 TRK 502 को लॉन्च किया था।

    कंपनी ने इस बाइक के BS6 कंप्लांयट इंजन वाले मॉडल को पहले से भारतीय बाजार में उपलब्ध BS4 कंप्लायंट इंजन वाले मॉडल से कम कीमत में उतारा है।

    BS6 TRK 502X की कीमत और फीचर्स आदि के बारे में यहां से जानें।

    जानकारी

    कैसा है लुक?

    BS6 बेनेली TRK 502X को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन्स मेटालिक ग्रे ,रेड और व्हाइट में उतारा है।

    इसके डिजाइन में BS4 मॉडल की अपेक्षा कुछ बड़े बदलाव नहीं किए हैं।

    हालांकि, इसमें BS4 मॉडल से अलग नए डिजाइन के मिरर्स, ब्लैक एडजस्टेबल हैंडलबार, नए कास्ट एल्यूमीनियम रियर बॉक्स ब्रैकेट और नई डिजाइन की डबल थ्रेडेड सीट लगाई गई है।

    इसके अलावा इस बाइक में एक नया सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी लगाया गया है।

    इंजन

    बाइक में दिया गया दमदार इंजन

    इसके इंजन की बात करें तो बेनेली TRK 502X के 2021 मॉडल में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 500cc का इनलाइन ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 46.8bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 6,000rpm पर 46Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

    यह छह स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

    यह भी BS4 कंप्लायंट इंजन के समान ही पावर जनरेट करता है। इसमें आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच का पहिया लगाया गया है।

    सेफ्टी फीचर्स

    सेफ्टी के लिए दिए गए कई फीचर्स

    बता दें कि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm और व्हीलबेस 1,505mm है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 20 लीटर है।

    वहीं, इसकी लम्बाई 2,220mm, चौड़ाई 915mm और ऊंचाई 1,480m है।

    इसके अलावा इस बाइक में सुरक्षा के लिए भी कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    बेनेली BS6 TRK 502X में आगे वाले पहिये पर 320mm के डुअल डिस्क ब्रेक, पीछे वाले पहिये पर 260mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही डुअल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

    कीमत

    क्या है कीमत?

    BS6 TRK 502X खरीदने के इच्छुक ग्राहक देश में बने कंपनी के डीलरशिप्स से इसे बुक कर सकते हैं।

    इसके लिए ग्राहकों को 10,000 रुपये टोकन राशि देनी होगी।

    इसकी शुरुआती कीमत 5.19 लाख रुपये और व्हाइट और रेड कलर वाले मॉडल्स की कीमत 5.29-5.29 लाख रुपये है।

    इसके साथ कंपनी तीन साल के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। BS4 मॉडल की कीमत 5.51 लाख रुपये है।

    इसका मुकाबला होंडा CB500X से हो रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल
    बेनेली

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    अमेरिका से 300 करोड़ डॉलर में 30 सशस्त्र ड्रोन्स खरीदने की तैयारी में भारत चीन समाचार
    मुजफ्फरनगर: खाप पंचायत ने लड़कियों के जींस और लड़कों के शॉर्ट्स पहनने पर लगाई पाबंदी उत्तर प्रदेश
    दमदार इंजन के साथ BMW M340i xDrive ने भारत में दी दस्तक, जानिये कीमत BMW कार
    भारत में फोर्ड इकोस्पोर्ट के SE वेरिएंट की हुई एंट्री, दिए गए ये शानदार फीचर्स ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    मार्च में टोयोटा और टाटा की कारों पर मिल रहे इन शानदार ऑफर्स का उठाएं लाभ टोयोटा
    पिछले महीने ये MPVs बनी ग्राहकों की पसंद, मारुति सुजुकी अर्टिगा टॉप पर रेनो की कारें
    फरवरी में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट, यह रहा कारण भारत की खबरें
    भारत में नए अवतार में लॉन्च रेनो ट्राइबर, 5.5 लाख रुपये से कम है शुरुआती कीमत रेनो की कारें

    बेनेली

    बेनेली ने भारत में लॉन्च की एक और BS6 इंजन बाइक लियोनसिनो 500, जानें खूबियां ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025