LOADING...
टेस्ला ने भारत में लॉन्च किया मॉडल-Y का लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट, जानिए फीचर्स और कीमत
टेस्ला मॉडल-Y L को 6-सीटर लेआउट में पेश किया गया है

टेस्ला ने भारत में लॉन्च किया मॉडल-Y का लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट, जानिए फीचर्स और कीमत

Apr 22, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

टेस्ला ने भारत में मॉडल-Y रेंज का विस्तार करते हुए एक नया लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल-Y L प्रीमियम 6-सीटर वेरिएंट है, जिसमें बीच वाली पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। भारत में यह पहला मॉडल-Y वेरिएंट है, जिसमें ड्यूल-मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप दिया गया है। दावा किया गया है कि यह वर्ल्ड लॉन्ग टाइम टेस्ट (WLTP) के अनुसार, 681 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

एक्सटीरियर 

स्टेंडर्ड मॉडल से थोड़ा अलग है डिजाइन 

डायमेंशन की बात करें तो मॉडल-Y L की लंबाई 4,969mm, चौड़ाई 1,982mm और ऊंचाई 1,668mm है। व्हीलबेस को बढ़ाकर तीसरी पंक्ति को शामिल किया गया है। इसमें पीछे की सीटों को मोड़ने पर 2,539-लीटर तक की बूट क्षमता और 116-लीटर का फ्रंट ट्रंक दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो, यह सामने और पीछे से स्टैंडर्ड मॉडल-Y से थोड़ा अलग दिखती है। साइड में ऊंची रूफलाइन और अलग डिजाइन के 19-इंच के अलॉय व्हील भी लगे हैं।

फीचर्स 

इन सुविधाओं से लैस है यह मॉडल 

इंटीरियर में 16-इंच का टचस्क्रीन और दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त 8-इंच का डिस्प्ले शामिल है। आगे की सीटें पावर-एडजस्टेबल हैं और इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और थाई सपोर्ट की सुविधा है, जबकि दूसरी पंक्ति की सीटों में हीटिंग और पावर-फोल्डिंग फंक्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा, एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड एयर वेंट जैसी सुविधाएं हैं। खरीदार ऑल-ब्लैक और जेन ग्रे इंटीरियर थीम में से चुन सकते हैं।

Advertisement

तकनीक 

फिल्मों के साथ गेमिंग का उठा सकेंगे आनंद

मॉडल-Y L 8 बाहरी कैमरों, दूसरी जनरेशन के ऑनबोर्ड हार्डवेयर और कई कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। यह टेस्ला थिएटर के माध्यम से कार में मनोरंजन की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ऐप्स के साथ-साथ आर्केड के माध्यम से गेमिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। इसमें हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट और ऐप-आधारित रिमोट कंट्रोल भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन डिपार्चर अवॉइडेंस शामिल हैं।

Advertisement

कीमत 

कितनी है भारतीय बाजार में कीमत?

इस इलेक्ट्रिक कार का ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप और ड्यूल-मोटर के साथ 378kW की पावर और 590Nm का टॉर्क पैदा करता है। SUV 5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 288 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसे 6 रंगों- स्टील्थ ग्रे, पर्ल व्हाइट, डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, अल्ट्रा रेड और कॉस्मिक सिल्वर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement