LOADING...
एलन मस्क की टेस्ला को लगा झटका, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से नहीं मिली राहत
टेस्ला को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में टैक्स छूट नहीं दी गई है

एलन मस्क की टेस्ला को लगा झटका, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से नहीं मिली राहत

Feb 09, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते में लग्जरी कारों और प्रीमियम बाइक्स पर टैरिफ में छूट दी गई है, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को इससे बाहर रखा गया है। यह एलन मस्क की टेस्ला के लिए एक बड़ा झटका है, जो भारतीय बाजार में कम शुल्क के लिए पैरवी कर रही थी। अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने पिछले साल जुलाई में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था, लेकिन तब से बिक्री के लिए संघर्ष कर रही है।

समझौता 

इन वाहनों पर मिलेगी छूट 

रॉयटर्स के अनुसार, अंतरिम व्यापार समझौते के तहत केंद्र सरकार हाई-एंड अमेरिकी कारों पर टैरिफ को पहले घोषित 110 से घटाकर 30 फीसदी कर देगी। इसके अलावा हार्ले डेविडसन जैसी कंपनियों की प्रीमियम बाइक्स पर शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा। समझौते में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कोई रियायत नहीं दी है, जिससे टेस्ला के लिए कम टैरिफ का फायदा उठाने का रास्ता बंद हो गया है, जो पहले ही भारत में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

कमजोर शुरुआत 

कमजोर रही भारत में शुरुआत 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला पिछले साल भारत में आयात की गई कारों में से एक तिहाई भी बेचने में संघर्ष कर रही है। इसका कारण यह है कि कुछ खरीदाराें ने बुकिंग रद्द कर दी थी। उसने पिछले साल 227 कारों की बिक्री की है। इसे बढ़ाने के लिए कंपनी मॉडल Y पर के चुनिंदा वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसकी कीमत 59.89-67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Advertisement