LOADING...
टाटा सिएरा EV के इंटीरियर की दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर
टाटा सिएरा EV का इंटीरियर मौजूदा ICE मॉडल से मिलता-जुलता होगा

टाटा सिएरा EV के इंटीरियर की दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर

Jun 28, 2026
06:14 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने 30 जून को अपनी सिएरा EV को लॉन्च करने से पहले इंटीरियर की झलक दिखाई है। यह कार निर्माता के पोर्टफोलियो में शामिल होने वाली छठी इलेक्ट्रिक कार होगी। हाल ही में टाटा सिएरा EV की ऑफ-रोड क्षमताओं को दिखाते हुए कंपनी ने इसके इंटीरियर की भी एक झलक दिखाई, जो काफी कुछ इसके ICE मॉडल से मिलता-जुलता नजर आता है। आइए जानते हैं टाटा सिएरा EV के इंटीरियर में क्या कुछ मिलेगा।

इंटीरियर 

ऐसा होगा सिएरा EV का इंटीरियर 

टीजर में डिजिटल में LED-कलर वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नजर आया है, जो हैरियर EV जैसा है। इसके अलावा, 4-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसके ICE वर्जन जैसा ही है। स्टीयरिंग व्हील में ड्यूल-टोन ब्लैक-एंड-व्हाइट फिनिश, ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कॉल रिसीव करने की सुविधा और दूसरे फीचर्स दिए गए हैं। उम्मीद है कि इसमें भी ICE मॉडल जैसा ही 3-स्क्रीन वाला लेआउट होगा। टीजर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम की झलक दिखाई गई थी।

फीचर्स 

इन सुविधाओं के साथ आएगी गाड़ी 

टाटा सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन में रीजेन कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले और बूस्ट मोड जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और 12-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा। इसमें 65kWh और 75kWh के बैटरी पैक मिल सकते हैं, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 18.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

Advertisement