Page Loader
टाटा पंच में मिलेगा CNG विकल्प के साथ सनरूफ फीचर, लीक हुई जानकारी 
टाटा पंच में ड्यूल-सिलेंडर तकनीक वाला CNG किट मिलेगा (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

टाटा पंच में मिलेगा CNG विकल्प के साथ सनरूफ फीचर, लीक हुई जानकारी 

Jul 25, 2023
11:23 am

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने के लिए टाटा पंच को CNG विकल्प के साथ सनरूफ फीचर से लैस कर उतारने की तैयारी कर रही है। मोटर एरेना ने बताया है कि पंच CNG वेरिएंट का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। दरअसल, कंपनी हाल ही में लॉन्च हुई कोरियाई कंपनी की नई हुंडई एक्सटर को टक्कर देना चाहती है, जो CNG पावरट्रेन के साथ सनरूफ और कई अन्य फीचर्स के साथ आती है।

खासियत 

अल्ट्रोज के समान होगा टाटा पंच का पावरट्रेन 

लीक जानकारी के मुताबिक, कंपनी टाटा पंच के कैमो एडिशन को छोड़कर लगभग सभी वेरिएंट के साथ CNG विकल्प पेश करेगी। सनरूफ का फीचर इसके अकॉम्पलिश डैजल ट्रिम और उससे ऊपर के वेरिएंट्स में मिलेगा। इसे अल्ट्रोज के समान ड्यूल-सिलेंडर तकनीक वाली CNG किट के साथ 1.2-लीटर नैचुरल एस्पिरेट 3-सिलेंडर इंजन के साथ उतारा जाएगा। SUV की वर्तमान में शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन ड्यूल-सिलेंडर CNG किट और सनरूफ फीचर के साथ यह ज्यादा प्रीमियम होगी।